बागवानी का ये छोटा सा ट्रिक बड़े काम का, ₹20 के खर्च में फलों से लदेगा पूरा पेड़, जानें तरीका। Fruit Plant Care Tips

बागवानी का ये छोटा सा ट्रिक बड़े काम का, ₹20 के खर्च में फलों से लदेगा पूरा पेड़, जानें तरीका। Fruit Plant Care Tips


होमताजा खबरकृषि

बागवानी का ये छोटा सा ट्रिक बड़े काम का, फलों से लदेगा पूरा पेड़, जानें तरीका

Last Updated:

Fruit Plant Care Tips: मिट्टी बंजर होने से फसल से उत्पादन भी उस हिसाब से नहीं मिल पा रहा है. कई बार फलदार वृक्ष लगाने पर फल नहीं आते हैं. इससे किसान की चिंता बढ़ती है कि आखिर क्या ऐसा हुआ? जिससे हमारी फसल में फल नहीं आ रहे हैं? तो जानिए इसका बहुत ही सस्ता उपाय.

ख़बरें फटाफट

Fruit Plant Care Tips: खेती-बाड़ी आधुनिक होती जा रही है. इस कड़ी में किसान फसल से ज्यादा उत्पादन के चक्कर में रासायनिक खाद का प्रयोग बहुत अधिक करने लगे हैं, जिससे न सिर्फ मिट्टी को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि शारीरिक सेहत पर भी असर कारक हो रहा है. मिट्टी बंजारा होने से फसल से उत्पादन भी उस हिसाब से नहीं मिल पा रहा है. कई बार फलदार वृक्ष लगाने पर फल नहीं आते हैं और किसान की चिंता बढ़ती है कि आखिर क्या ऐसा हुआ, जिससे हमारी फसल में फल नहीं आ रहे हैं? क्या उपाय करना चाहिए? अगर आपके साथ भी ऐसे ही समस्या है तो चलिए आज हम एक अनुभवी किसान से बिल्कुल प्राकृतिक तरीका समझते हैं.

न शरीर पर असर, न मिट्टी को कोई नुकसान
यह ट्रिक अपन किसान फलदार वृक्ष से बहुत अधिक उत्पादन को प्राप्त कर सकते हैं. नालंदा जिला स्थित खुदागंज थाना क्षेत्र के बोरी डीह गांव के रहने वाले अवधेश प्रसाद जहानाबाद नालंदा की सीमा पर कार्य करते हैं. मगही पान अनुसंधान केंद्र में कई साल से खेती बाड़ी से जुड़े हैं. इस विषय पर वह कहते हैं कि किसानों की यह सोच रहती है हम केवल रासायनिक खाद का ही प्रयोग कर फसल से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. आप जैविक खाद के माध्यम से भी फसल से बढ़िया उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. जैविक खाद्य प्रयोग से ना तो शरीर पर असर पड़ता है और ना ही मिट्टी को कोई नुकसान पहुंचता है.

सरसों की खली है पौधों के लिए रामबाण
अभिषेक प्रसाद बताते हैं कि हमने देखा है, कई लोग फलदार वृक्ष में फल नहीं आने पर रासायनिक खाद का प्रयोग करते हैं, लेकिन हम उनको यह सलाह देना चाहेंगे कि आप रासायनिक खाद को छोड़कर उसे स्थान पर सरसों की खली का प्रयोग करें. यह एक ऐसा जैविक खाद है जिसमें पोषक तत्वों की भरपूर्ता होती है. इससे फसल को अच्छा ग्रोथ मिलता है और उत्पादन क्षमता बढ़ता है. इसका प्रयोग हमारे पूर्वज भी किया करते थे और उनको बहुत अच्छा उत्पादन मिलता था. बदलते समय के साथ खेतों में रासायनिक खाद का ट्रेंड बढ़ताचला गया. अब स्थिति ऐसी है कि एक खेत बंजर होते जा रहे हैं और उत्पादन जितना मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा.

नींबू के पौधों के चारों तरफ कर दें यह उपाय
वह आगे कहते हैं कि यदि आपके घर में नींबू का पौधा है तो उसमें जितना स्थान छाया वाला है. उसे स्थान को जड़ के पास से कोड़ाई कर दें. जितना हिस्सा में आपने कोड़ाई की है उतना ही हिस्सा में सरसों की खाली चारों तरफ पसार दें. इसके बाद सिंचाई कर दें. अब इससे यह होगा कि जड़ों के चारों तरफ जैविक खाद का प्रयोग करने से फलन में अंतर दिखने को मिल जाएगा. इस प्रक्रिया में यदि एक पेड़ में सरसों की खली का प्रयोग करते हैं तो आपको लगभग आधा किलो ग्राम सरसों की खली का इस्तेमाल करना है. इसमें आपको खर्च भी ज्यादा नहीं होगा और आपका पौधा चमत्कार की तरह फल देने लगेगा. इस तरह से आप यदि अपने पौधों में जैविक खाद का प्रयोग करेंगे तो कहीं ना कहीं आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है.



Source link