Last Updated:
ग्वालियर में एक नर्सिंग छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला किया. पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि अदनान खान नाम एक लड़का और उसके 2 साथी जबरदन धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहे थे और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे. लड़की ने जब मना किया तो उसके घर में घुसकर मारपीट की.
नर्स ने मीडिया के सामने आपबीती बताई.
ग्वालियर. माधौगंज थाना क्षेत्र के तोमर कॉलोनी गुड़ा में एक नर्सिंग छात्रा पर उसके दोस्त ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा के गले पर कट लगा है. शुक्रवार 23 अक्टूबर को हुई इस घटना में छात्रा ने पीछे हटने की कोशिश की, लेकिन चाकू उसके गले को छूता हुआ निकल गया. घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी अदनान खान उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसी विवाद में उस पर हमला किया गया.
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अदनान खान, सोफी खान और सरफराज खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अदनान और सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच जारी है. हालांकि, पुलिस के एक्शन से हिंदू संगठन के लोग संतुष्ट नहीं हुए. माधौगंज थानेके सामने ही सड़कर पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए नजर आई.
पीड़िता ने मीडिया के सामने पुलिस को दिए बयान में कहा, “कल मैं अकेली थी. मुझे अकेला देखकर बहुत मारा. मेरे पापा को को गंदी-गंदी गालियां दी. मेरे इतने सारे बाल निकाल दिए. चार टांके आए हैं और मेरे पूरे शरीर पर मारा. सब जगह दर्द हो रहा है. अदनान खान और उसके साथ सोफिया खान और सरफराज खान आए थे. मुझे नहीं पता था इनका इरादा क्या है, पहले ये लोग मेरे पास आए औऱ इन लोगों ने मेरा फोन तोड़ दिया, जिसमें मेरे सारे प्रूफ थे, सब था, वो फोन तोड़ दिया, उसके बाद इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की है.”
पीड़िता ने पहले भी की थी शिकायत
जब पीड़िता से पूछा गया कि क्या आप इन्हें पहले से जानते थे? किस प्रकार का संबंध थे? पीड़िता ने कहा, “हां, जानते थे हम एक-दूसरे को, लेकिन मैंने पहले आवेदन दिया था तो ये कह रहा था कि मेरी तो 5000 में निपट गई है, तू अपना आवेदन वापस ले ले. उस टाइम पर वह 5000 रुपए में निपट गया था, तो मैंने भी अपनी शिकायत वापस ले ली थी. लेकिन इस बार उसने मेरे साथ बहुत ज्यादा कर दिया.”
कई चीजों को लेकर ब्लैकमेल करते थे आरोपी
पीड़िता ने आगे बताया कि सरफराज और उसके साथी उसकी छोटी भतीजी को नुकसान पहुंचाने की बात करते थे. वह कहते थे जिससे सबसे ज्यादा प्यार करती है, उसे नुकसान पहुंचाएंगे. और भी बहुत सी चीजों के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे. पीड़िता ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही.