दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का आगाज, 6 शहरों में कब-कहां होंगे शो? कॉन्सर्ट विवाद सहित टिकट प्राइस की जानें डिटेल

दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ का आगाज, 6 शहरों में कब-कहां होंगे शो? कॉन्सर्ट विवाद सहित टिकट प्राइस की जानें डिटेल


Last Updated:

Diljit Dosanjh Aur India Tour: दिलजीत दोसांझ ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत भारत के अलग-अलग राज्यों में म्यूजिकल कॉन्सर्ट करेंगे. सिंगर के म्यूजिकल टूर की शुरुआत दिल्ली कॉन्सर्ट से होगी, जो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल स्टेडियम में होगा. वे फिर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बैंगलुरु और लखनऊ का रुख करेंगे. हर एक कॉन्सर्ट मे टिकट का दाम भी अलग है. दिलजीत दोसांझ का पिछला ‘दिल लुमिनाटी टूर’ सफल जरूर था, पर काफी विवादों में रहा. आइए, आपको ‘ऑरा इंडिया टूर’ के कॉन्सर्ट्स की जगह, समय और उनके निकट के दामों के बारे में बताते हैं.

नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर फैंस काफी रोमांचित है. हालांकि, जब दिल्ली कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबर आई, तो लोगों को भारी निराशा हुई. कई रिपोर्ट्स ने दावा किया कि पंजाबी सिंगर का दिल्ली कॉन्सर्ट कैंसल हो गया है, लेकिन ‘बुकमायशो’ की टीम ने रिपोर्ट्स को गलत बताते हुए कहा कि त्योहारी सीजन के चलते इसे कुछ वक्त के लिए रोका गया था. यानी दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट तय समय और जगह पर होगा. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांज के म्यूजिकल टूर विवादों में भी खूब रहे हैं. कभी टिकटों की कालाबाजारी ने लोगों का ध्यान खींचा, तो कभी स्टेज पर उनके बयानों और गानों पर विवाद हुआ. इसलिए, दिल्ली पुलिस और प्रशासन कॉन्सर्ट को लेकर काफी सजग है. दिल्ली पुलिस ने इवेंट ऑर्गेनाइजर्स को ट्रैफिक, सिक्योरिटी और मैनेजमेंट पर ज्यादा चौकसी बरतने को कहा है. ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत दिलजीत दोसांझ भारत के सात अलग-अलग स्टेट में अपने कॉन्सर्ट करेंगे. सिंगर के कॉन्सर्ट की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से होगी, जो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा. यहां टिकट का दाम सीट की पॉजिशन पर निर्भर करता है. ‘बुकमायशो’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक टिकट का दाम कम से कम 6499 रुपये है. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

दिलजीत फिर मध्य प्रदेश के इंदौर का रुख करेंगे, जहां उनका कॉन्सर्ट 15 नवंबर को ‘सी21 एस्टेट’ में शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा. यहां सबसे कम कीमत की टिकट के लिए 3499 रुपये चुकाने होंगे. दिलजीत फिर 21 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे, जहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट शाम 4 बजे शुरू हो जाएगा. यहां सबसे कम कीमत की टिकट के लिए आपको 5999 रुपये चुकाने होंगे. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुजरात के बाद दिलजीत दोसांझ 27 नवंबर को मुंबई पहुंचेंगे. सिंगर का कॉन्सर्ट शाम 4 बजे ‘महालक्ष्मी रेस कोर्स- पोलो ग्राउंड’ में शुरू हो जाएगा. यहां एक टिकट के लिए कम से कम 4499 रुपये चुकाने होंगे. मुंबई कॉन्सर्ट के दो दिन बाद दिलजीत दोसांझ 29 नवंबर को बैंगलुरु फैंस के मुखातिब होंगे. बैंगलुरु के ‘नाइस ग्राउंड्स’ में शाम 4 बजे इवेंट शुरू हो जाएगा. यहां कॉन्सर्ट के टिकट की सबसे कम कीमत 4899 रुपये है. दिलजीत दोसांझ 5 दिसंबर को अपने लखनऊ कॉन्सर्ट से ‘ऑरा इंडिया टूर’ का समापन करेंगे.
(फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

लखनऊ में उनका कॉन्सर्ट 19वें नेशनल जमबोरी ग्राउंड में शाम 4 बजे शुरू होगा. यहां टिकट की सबसे कम कीमत 2499 रुपये है. टिकट के बारें में ज्यादा जानने के लिए बुकमायशो की वेबसाइट पर जाएं. वे फिर चंडीगढ़ कॉन्सर्ट का रुख करेंगे, जिसकी अभी तारीख और जगह तय नहीं हुई है. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ की गायकी की करोड़ों फैंस हैं. वे चाहेंगे कि ‘ऑरा इंडिया टूर’ उनके फैंस के लिए यादगार अनुभव रहे. हालांकि, सिंगर के कॉन्सर्ट के साथ विवाद भी खिंचे चले आते हैं. दिलजीत के पिछले म्यूजिकल टूर काफी सुर्खियों में रहे थे. उनके ‘दिल लुमिनाटी टूर’ की खूब चर्चा रही थी, जिसकी शुरुआत 26 अक्टूबर 2024 में दिल्ली से हुई थी. टूर भले सफल था, मगर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग, विवादित गानों पर सरकार के साथ खींचतान, धार्मिक संगठनों की आपत्तियों ने इसे विवादों के घेरे में ला दिया था.
(फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

दिलजीत का ‘दिल लुमिनाटी टूर’जब हैदराबाद पहुंचा था, तब तेलंगाना सरकार ने उन्हें शराब वाले गीत गाने से मना किया था. उन्हें ‘केस’, ‘5 तारा’ और ‘पटियाला पैग’ जैसे गानों को गाने की मनाही थी. मगर दिलजीत ने फैंस के खातिर उन गानों के बोल बदल के गाए. उन्होंने अहमदाबाद में शराब पर बैन पर तंज कसा था. (फोटो साभार: Instagram@diljitdosanjh)

‘दिल लुमिनाटी टूर’जब 8 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश पहुंचा, तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिसद ने उनका विरोध किया. उन्होंने इवेंट में शराब बिकने और नॉन वेज फूड से आपत्ति थी. दिलजीत के दिल लुमिनाटी टूर की देश-विदेश में खूब चर्चा रही. उनके टूर में पंजाबी संगीत, भांगड़ा, मॉडर्न लाइटिंग का मेल देखने को मिला. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link