‘तुमने बर्बाद कर रखा है, पानी नहीं मिल रहा’, अधिकारी पर बीजेपी विधायक ने उतारा गुस्सा, कहा-झूठ बोलते हो


Last Updated:

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मुख्यमंत्री जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विधायक अमर सिंह यादव एक अलग ही अंदाज में दिखे. पानी की समस्या की लेकर उन्होंने जल निगम के अधिकारी पर गुस्सा उतारा है. उन्होंने कहा कि जब सब काम हो गए, तो पानी क्यों नहीं मिल रहा है. बताइए आप. इसके बाद उन्होंने कहा कि जल निगम को तुमने बर्बाद कर रखा है.

Top Deals Inside

'तुमने बर्बाद कर रखा है', अधिकारी पर BJP MLA ने उतारा गुस्सा, कहा-झूठ बोलते होZoom

अमर सिंह यादव ने अधिकारियों पर उतारा गुस्सा

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खिलचीपुर में आयोजित शिविर में राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव का तीखा अंदाज देखने को मिला. करीब 50 गांवों में पेयजल संकट और पाइपलाइन बिछने के बावजूद पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर विधायक ने जल निगम के GM यूके चौधरी को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के सामने जमकर फटकार लगाई.

बुरी तरह से भड़के विधायक अमर सिंह यादव
विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि मेरे सामने मेरा सरपंच गलत थोड़े ही बोल रहा है. पूरे जल निगम को तुमने बर्बाद कर रखा है. झूठ बोलते हो, अपनी गलती स्वीकार करो. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो गया और ठेकेदार को पूरा भुगतान भी कर दिया गया, तो ग्रामीणों को पानी क्यों नहीं मिल रहा?

अमर सिंह ने कलेक्टर से भी कर दी शिकायत
अधिकारी के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने कलेक्टर से कहा कि आपके सामने GM का ये व्यवहार है, आप ही सोचिए कि आम लोगों से इनका व्यवहार कैसा होगा? शिविर में विधायक के तीखे सवालों से माहौल गरमा गया. अब सवाल यह है कि जब पाइपलाइन और भुगतान का काम पूरा हो चुका है, तो करीब 50 गांवों के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी क्यों उठानी पड़ रही है?

दिग्विजय की यात्रा पर कसा था तंज
इससे पहले विधायक अमर सिंह यादव ने दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि आशिक का जनाजा है, हम निकाल चुके हैं यहां से, अब क्या जरूरत है उनकी यहां, विधायक ने कहा कि दिग्विजय सिंह की यात्रा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है, वे नए सिरे से जीवन तलाश रहे हैं, तो तलाशने दीजिए. अमर सिंह ने दिग्विजय के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि तब उन्हें सनातन की याद नहीं आई. उन्होंने गांव-गांव में जमीनों को लेकर विवाद कराने और लोगों को आपस में लड़वाने के आरोप भी लगाए, भगवान सबको सद्बुद्धि दे.



Source link