गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और जेवर तक हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट की टाइमिंग


Last Updated:

Gorakhpur to Jewar Airport Flight: गोरखपुर से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. 27 अक्टूबर 2026 से इंडिगो की ओर से गोरखपुर और जेवर एयरपोर्ट के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी. विंटर फ्लाइट शेड्यूल में गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और नवी मुंबई समेत कई शहरों के लिए उड़ानों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

Top Deals Inside

गोरखपुर से मुंबई, बेंगलुरु और जेवर तक हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट टाइमिंग Zoom

गोरखपुर को नई फ्लाइट की सौगात

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से विन्टर शेड्यूल में जेवर एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट का संचालन होगा. 27 अक्टूर से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो जायेगी. इंडिगो की ओर से इस रूट पर विमान का संचालन किया जाएगा. 25 अक्टूर 2026 से 27 मार्च 2027 तक यह शेड्यूल लागू रहेगा. गोरखपुर से दिल्ली, बेंगलुरू, मुम्बई, हैदराबाद और नवी मुंबई सहित कई शहरों के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इंडिगो की फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट से दोपहर 2.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी इसके बाद गोरखपुर से 2.30 पर जेवर एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी. गोरखपुर हवाई अड्डे से इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट की सेवाएं संचालित होंगी. नए शेड्यूल में प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क सुविधा के साथ कुछ उड़ानों के संचालन की तिथियों में भी परिवर्तन किया गया है. इंडिगो की बेंगलुरु से आगमन उड़ान 6E6302 एवं कोलकाता के लिए प्रस्थान उड़ान 6E6310 का संचालन 01 मार्च 2027 से निर्धारित है. यात्रियों की सुविधा के लिए उड़ानों का विवरण निम्नवत है.

गोरखपुर हवाई अड्डे का समर शेड्यूल 2026–27
क्र. सं. एयरलाइन आगमन उड़ान संख्या आगमन सेक्टर आगमन समय (STA) प्रस्थान उड़ान संख्या प्रस्थान सेक्टर प्रस्थान समय (STD) संचालन दिवस (DOOP) प्रारंभ तिथि अंतिम तिथि

1. इंडिगो 6E2653 NMI 09:55 6E2654 NMI 10:30
2. इंडिगो 6E6302 BLR 10:50 6E6310 CCU 11:25
3. इंडिगो 6E5036 DEL 11:45 6E6148 DEL 12:20
4. इंडिगो 6E0886 HYD 13:25 6E6319 HYD 13:55
5. इंडिगो 6E7733 DXN 14:05 6E7732 DXN 14:30
6. अकासा एयर QP1571 BLR 14:15 QP1572 BLR 14:50
7. इंडिगो 6E6230 DEL 14:40 6E5013 DEL 15:55
8. इंडिगो 6E6309 CCU 16:20 6E6303 BLR 16:55
9. अकासा एयर QP1819 DEL 16:40 QP1820 DEL 17:20
10. इंडिगो 6E2280 BOM 17:15 6E6951 BOM 17:55
11. स्पाइसजेट SG0553 BOM 18:05 SG0555 BOM 18:45

समर शेड्यूल की उडाने 25 अक्टूबर से प्रभावी होंगी. इंडिगो की बेंगलुरू आगमन एवं कोलकाता प्रस्थान वाली उडान का संचालन 1 मार्च 2027 से फिर होगी. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वो यात्रा से पहले अपनी उडान की समय की जानकारी जरूर पता कर लें, कोहरे या अन्य मौसमी परिस्थितियों के कारण उडाने प्रभावित हो सकती हैं.



Source link