Success Story: बहन का एक सहारा और बदल गई भाई तूफान सिंह की किस्मत, आज 5 एकड़ में लहलहा रही फसल

Success Story: बहन का एक सहारा और बदल गई भाई तूफान सिंह की किस्मत, आज 5 एकड़ में लहलहा रही फसल


Last Updated:

Success Story: बुरहानपुर के जंबू पानी के किसान तूफान सिंह ने बहन के सहयोग से खेती की शुरुआत की और पिछले 25 वर्षों से खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. उनकी कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेती को रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना चाहते हैं.

Success Story: कहते हैं कि अपनों का साथ मिल जाए तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं. ऐसा ही एक उदाहरण जंबू पानी के किसान तूफान सिंह ने पेश किया है. कभी खेती की शुरुआत करने के लिए उन्हें अपनी बहन के सहयोग की जरूरत पड़ी थी. बहन ने अपने खेत की फसल की बिजवाई देकर भाई को खेती शुरू करने में मदद की. बहन से मिले इस सहयोग को आधार बनाकर तूफान सिंह ने मेहनत और लगन के साथ खेती का सफर शुरू किया. आज वे पिछले 25 वर्षों से खेती कर रहे हैं और इससे अच्छी कमाई कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं.

बहन के सहयोग से शुरू हुआ खेती का सफर
लोकल18 की टीम को किसान तूफान सिंह के लिए खेती की शुरुआत में बहन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ. बहन ने उन्हें अपने खेत की फसल की बिजवाई उपलब्ध कराई जिससे वे खेती के काम में आगे बढ़ सके. इसके बाद उन्होंने मेहनत को अपना आधार बनाया और धीरे-धीरे खेती को आजीविका का प्रमुख साधन बना लिया. उनके लिए यह केवल कमाई का जरिया नहीं बल्कि परिवार की जिम्मेदारियां निभाने और दूसरों को रोजगार देने का माध्यम भी बन गया.

पांच एकड़ जमीन पर करते हैं कई फसलों की खेती
किसान तूफान सिंह वर्तमान में पांच एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं. वे अपने खेत में सोयाबीन मक्का चना और तुअर जैसी फसलें उगाते हैं. इसके साथ ही सब्जी-भाजी की खेती भी करते हैं. अलग-अलग फसलों की खेती के माध्यम से वे अपनी कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं. खेती में उनका अनुभव और लगातार मेहनत उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं.

खुद के साथ दूसरों को भी दे रहे रोजगार
तूफान सिंह खेती के माध्यम से न केवल अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के पांच से दस लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं. खेतों में बुवाई फसलों की देखभाल और अन्य कृषि कार्यों में लोगों को काम मिलता है. इससे दूसरे परिवारों को भी अपनी आजीविका चलाने में मदद मिलती है.

तूफान सिंह की कहानी बताती है कि सही समय पर परिवार का सहयोग मेहनत और लगन किसी की जिंदगी को नई दिशा दे सकते हैं. बहन से मिली बिजवाई से शुरू हुआ उनका खेती का सफर आज 25 वर्षों की मेहनत और अनुभव की मिसाल बन गया है.



Source link