Ratlam: कार्बाइड गन और लैंप के उपयोग पर पुलिस सख्त, दीपावली के पहले चेकिंग अभियान शुरू

Ratlam: कार्बाइड गन और लैंप के उपयोग पर पुलिस सख्त, दीपावली के पहले चेकिंग अभियान शुरू


Last Updated:

रतलाम में दीपावली और खेतों में जानवरों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कार्बाइड गन और लैंप पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. इनके उपयोग से आंखों की रोशनी जाने और सेहत को गंभीर नुकसान का खतरा रहता है. पुलिस ने दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर इनके निर्माण, बिक्री और भंडारण पर रोक की सख्त हिदायत दी है.

Zoom

पुलिस ने रतलाम में चलाया जांच अभियान.

Ratlam News: रतलाम में दीपावली के दौरान कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के इस्तेमाल को लेकर पुलिस अलर्ट है. पुलिस ने इनके निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

आंखों की रोशनी जाने का खतरा
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. इनके उपयोग से आंखों की रोशनी जाने और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. इसी गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है.

खेतों और दीपावली पर होता है उपयोग
खेतों में जंगली जानवरों को भगाने के लिए कई ग्रामीण कार्बाइड गन का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा दीपावली के दौरान भी कुछ लोग कार्बाइड गन और लैंप का उपयोग करते हैं. लेकिन सुरक्षा और सेहत के लिहाज से यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

दुकानों पर पुलिस का चेकिंग अभियान
रतलाम पुलिस ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया है. चेकिंग के दौरान दुकानदारों को कार्बाइड गन और लैंप न रखने की सख्त हिदायत दी गई है. साथ ही दुकानदारों को जागरूक करते हुए इसके निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन से दूर रहने की अपील की गई है.

एडिशनल एसपी की आमजन से अपील
रतलाम के एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने कहा कि लोग कार्बाइड गन और लैंप का इस्तेमाल न करें. पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इसके अवैध कारोबार से दूर रहें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या हादसे से बचा जा सके.



Source link