Pakistan Iran Tension News: आसिम मुनीर के लौटते ही पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर बवाल, ट्रक फूंके, ईरान ने दी सीमा बंद करने की धमकी


Last Updated:

पाकिस्तान और ईरान की सीमा पर व्यापारिक संकट के बीच रिमदान के ट्रेड गेट 250 के पास हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान ताजे फलों से लदे कई ट्रकों को आग लगा दी गई और सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी हुई. पहले से सैकड़ों ट्रक सीमा पर फंसे हैं. यह घटना पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ईरान यात्रा के ठीक बाद हो रहा है.

Top Deals Inside

आसिम मुनीर के लौटते ही पाक-ईरान बॉर्डर पर बवाल, ट्रक फूंके, ईरान ने दी चेतावनीZoom

पाकिस्तान और ईरान का बॉर्डर.

Iran-Pakistan Border: पाकिस्तान और ईरान के बीच सीमा पर व्यापार पहले से ही ठप पड़ा है, सैकड़ों ट्रक फंसे हैं और अब ट्रेड गेट 250 पर हथियारबंद लोगों के हमले ने हालात को और गंभीर बना दिया है. रिमदान सीमा क्षेत्र में हुए इस हमले में ताजे फलों से लदे कई भारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इससे स्थानीय व्यापारियों और निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है. इससे पहले ईरान के एक सांसद ने चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान ने ईरान से आने वाले ट्रकों को रोकना जारी रखा, तो तेहरान अपनी तरफ से भी सीमा बंद कर सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने ट्रेड गेट 250 के आसपास व्यावसायिक ढांचे और ट्रकों को निशाना बनाया. इसके बाद सुरक्षा बलों और हथियारबंद हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आपातकालीन टीमों को मौके पर भेजा गया. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश और सीमा क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हमले का संबंध प्रांत में सक्रिय व्यापक उग्रवादी गतिविधियों से तो नहीं है.

आसिम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद?

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के तेहरान दौरे के बाद भी ईरान-पाकिस्तान बॉर्डर नहीं खुल सका. दरअसल मुनीर हाल ही में अमेरिका का मैसेज देने के लिए ईरान पहुंचे थे. इस दौरान सीमा पर ट्रकों की आवाजाही का मुद्दा उठा था. ईरान-पाकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रमुख फदाहोसैन मलिकी ने ईरानी समाचार एजेंसी ILNA से कहा कि मुनीर ने तेहरान से ही सीमा खोलने के आदेश दिए थे. हालांकि, उनके मुताबिक पाकिस्तान की ओर से ईरान जाने वाले ट्रकों की आवाजाही शुरू होने के बावजूद ईरान से पाकिस्तान आने वाले ट्रकों पर रोक जारी है. मलिकी ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो ईरान अपनी तरफ से सीमा बंद कर देगा. उन्होंने पाकिस्तान के राजदूत को संसद में बुलाने की मांग भी की. मलिकी ने इस घटनाक्रम को ईरान पर अमेरिकी राजनीतिक दबाव से जोड़ने का दावा किया.

पहले से फंसे हैं सैकड़ों ट्रक

गबद-रिमदान और ताफ्तान सीमा चौकियों पर 20 अक्टूबर से वाणिज्यिक आवाजाही बाधित होने की खबर है. पाकिस्तान ने सुरक्षा मजबूत करने और तस्करी रोकने के लिए इसे अस्थायी कदम बताया, जबकि ईरान ने तकनीकी दिक्कतों और एहतियाती उपायों का हवाला दिया. दोनों देशों के बीच इस समस्या को सुलझाने के लिए संपर्क जारी है. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा पर फंसे ट्रक ड्राइवरों को पीने के पानी और खाने जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है. ड्राइवर अब्दुल गनी ने कहा कि ट्रक चालकों को बेहद मुश्किल हालात से गुजरना पड़ रहा है.



Source link