Malaika Arora Age: मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट

Malaika Arora Age: मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट


Last Updated:

Malaika Arora Birthday: 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा अपना 53वां बर्थडे मना रही हैं. लेकिन इन्हें देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. आज भी मलाइका इंडस्ट्री के यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. फिर वो चाहे परफेक्ट जॉलाइन हो या फिर टोन्ड बॉडी, एक्ट्रेस की कर्वी और फिट बॉडी को देखकर सिर्फ मन में एक ही सवाल उठता है, इस उम्र में भी ऐसा फिगर. यदि आप भी अपने 50’s इतनी ही यंग और एनर्जेटिक नजर आना चाहती हैं, तो मलाइका के रूटीन की इन चीजों को जरूर अपना लें.

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का फिट होना बहुत जरूरी है. लेकिन मलाइका अरोड़ा जिस तरीके से खुद को मेंटेन रखती हैं, वो दर्शाता है कि वो खुद को कितना प्यार करती हैं. हालांकि आज के समय में मॉडल और एक्ट्रेस इस तरह की बॉडी के लिए कई तरह की ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं. लेकिन एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने किसी भी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी या मेडिकल एन्हांसमेंट नहीं करवाया है. यहां जानिए ऐसी 6 चीजें जो मलाइका अपनी फिटनेस के लिए रोज करती हैं. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial)

मलाइका अपने फिटनेस रूटीन में योग को खास जगह देती हैं. वह इसे केवल ट्रेंड के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं. एक्ट्रेस ने अपने एक इंस्टग्राम पोस्ट में लिखा कि योग कई सालों से मेरे जीवन का हिस्सा रहा है.सिर्फ एक वर्कआउट के तौर पर नहीं, बल्कि खुद से फिर से जुड़ने, खुद को रीसेट करने और संतुलन पाने के एक तरीके के रूप में. जो एक अभ्यास के तौर पर शुरू हुआ था, वह मेरा जुनून बन गया और आखिरकार मेरे जीवन जीने का तरीका ही बन गया. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial)

योग के साथ मलाइका अपने रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को भी शामिल करती हैं. इस तरह की एक्सरसाइज मांसपेशियों की ताकत और शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है. उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है. क्योंकि 30 की उम्र के बाद मसल्स बनना बंद हो जाते हैं. खासतौर पर महिलाओं के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत जरूरी होती है. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के इंटरमिटेंट फास्टिंग रूटीन में दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक खाने का समय बताया जाता है. इंटरमिटेंट फास्टिंग में व्यक्ति दिन के कुछ घंटों के दौरान भोजन करता है और बाकी समय उपवास रखता है. हालांकि, यह तरीका हर व्यक्ति के लिए कारगर हो जरूरी नहीं. इसलिए इसे फॉलो करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात जरूर करें. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial)

फिट रहने के लिए केवल एक्सरसाइज करना काफी नहीं है, बल्कि शरीर को सही पोषण देना भी जरूरी है. मलाइका अपनी फिटनेस के लिए बहुत ज्यादा डाइटिंग नहीं करती बल्कि ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करती हैं जो शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और ऊर्जा दे सकें.

मलाइका प्राणायाम करती हैं, जिसे ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कहा जाता है. इसमें सांसों के साथ तालमेल बनाकर मूवमेंट करने और सही पॉश्चर बनाए रखने पर जोर रहता है. इससे योगाभ्यास के दौरान शरीर के लचीलेपन, स्थिरता और मूवमेंट कंट्रोल को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. साथ ही ये सबसे ज्यादा मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस फिलॉसफी का एक अहम हिस्सा नियमितता है. फिट रहने के लिए हर दिन बहुत कठिन एक्सरसाइज करना जरूरी नहीं है. अपनी क्षमता के अनुसार योग, वॉकिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और दूसरी शारीरिक गतिविधियों को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना अधिक उपयोगी होता है. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial)

ध्यान रखें शरीर को पर्याप्त आराम और रिकवरी का समय देना भी जरूरी है. बार-बार नए फिटनेस ट्रेंड अपनाने के बजाय ऐसी आदतें चुननी चाहिए, जिन्हें लंबे समय तक जारी रखा जा सके. नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और पर्याप्त नींद मिलकर सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link