Bigg Boss 20: ‘आलू की बोरी’ कहकर माही विज ने उड़ाया आम्रपाली दुबे का मजाक, भड़के फैंस, बोले- ‘ये तो बॉडी शेमिंग है’

Bigg Boss 20: ‘आलू की बोरी’ कहकर माही विज ने उड़ाया आम्रपाली दुबे का मजाक, भड़के फैंस, बोले- ‘ये तो बॉडी शेमिंग है’


Last Updated:

बिग बॉस 20 में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच न तो दोस्ती है और न खुले तौर पर दुश्मनी. दोनों सामने से एक-दूसरे से अच्छे से बात करते हैं. लेकिन पीछे से एक-दूसरे के बारे में खूब बातें करते हैं. हाल ही में माही ने बातचीत के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस के खेल पर तंज कसा और उन्हें ‘आलू की बोरी’कह डाला. इसके बाद सोशल मीडिया पर माही के कॉमेंट को लेकर नाराजगी देखने को मिली.

Zoom

आम्रपाली दुबे के फैंस को माही विज का ये कॉमेंट पसंद नहीं आया.

नई दिल्ली. बिग बॉस 20 के घर में रिश्ते बनते-बिगड़ते देर नहीं लगती. कभी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव होता है तो कभी आपसी बातचीत ही नए विवाद की वजह बन जाती है. इन दिनों माही विज और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के बीच की तनातनी चर्चा में है. शो के हालिया एपिसोड में माही ने आम्रपाली के गेम पर सवाल उठाते हुए ऐसा शब्द कह दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. अब यूजर्स और भोजपुरी क्वीन के फैंस माही के बिहेवियर को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल, बेडरूम एरिया में माही विज दूसरे घरवालों के साथ बैठकर बातचीत कर रही थीं. इस दौरान चर्चा आम्रपाली दुबे के खेल और घर में उनके योगदान पर पहुंच गई. माही ने भोजपुरी एक्ट्रेस के गेम को खास अहमियत नहीं दी और कहा कि उनका अपना कोई गेम नहीं है. इसी बातचीत के बीच उन्होंने आम्रपाली के लिए ‘आलू की बोरी’ शब्द का इस्तेमाल किया.

आम्रपाली दुबे के फैंस भड़के

माही का यह कॉमेंट अब उनके लिए परेशानी की वजह बन गया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस भाषा पर आपत्ति जताई है. आम्रपाली दुबे के फैंस का कहना है कि किसी कंटेस्टेंट के खेल की आलोचना करना अलग बात है, लेकिन उसके लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है. कुछ लोगों ने माही की टिप्पणी को बॉडी शेमिंग से जोड़कर भी देखा है.



Source link