Bettiah News : बेतिया में दशहरा मेला देखने निकलीं 3 सहेलियां गायब, 2 दिन से घर नहीं लौटीं; परिवार के लोग परेशान


Last Updated:

Bettiah News : बिहार के बेतिया में दशहरा मेला देखने निकलीं तीन सहेलियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है. मझौलिया इलाके की रहने वाली तीनों लड़कियां 21 अक्टूबर को घर से मेला देखने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

Top Deals Inside

बेतिया में दशहरा मेला देखने निकलीं 3 सहेलियां गायब, परिवार के लोग हुए परेशानZoom

बेतिया में दशहरा मेला देखने निकलीं तीन सहेलियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है.

बेतिया. बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मझौलिया में दशहरा मेला देखने निकलीं तीन सहेलियां अचानक लापता हो गईं. तीनों लड़कियां 21 अक्टूबर को घर से मेला देखने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं. काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. तीनों के एक साथ गायब होने से इलाके में भी हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मझौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन सहेलियां 21 अक्टूबर को दशहरा मेला देखने के लिए घर से निकली थीं. परिजनों को उम्मीद थी कि मेला देखने के बाद वे वापस घर लौट आएंगी, लेकिन देर रात तक उनके नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. आसपास और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद तीनों का पता नहीं चल सका.

परिजनों ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

लापता लड़कियों में मनीषा कुमारी, अंशु कुमारी और अफसाना खातून शामिल हैं. तीनों लड़कियों के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं. परिवार के लोगों ने किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों किस परिस्थिति में लापता हुईं और उनके साथ क्या हुआ. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

SP के निर्देश पर कई टीमें तलाश में जुटीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. बेतिया एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस टीमों की ओर से संभावित ठिकानों पर तलाश के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. तीनों सहेलियों के एक साथ लापता होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार के लोग जल्द से जल्द उनकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस की जांच और तलाश अभियान जारी है. तीनों के मिलने के बाद ही उनके लापता होने की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी.

SP के निर्देश पर पुलिस जांच में जुटी

एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, लड़कियों का लोकेशन ट्रेस किया गया है और जल्द बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. तीनों गायब लड़की एक दूसरे की सहेली है और घर से बिना बताए निकल गई है. पुलिस की कई टीमों को तकनीकी अनुसंधान के साथ गायब लड़कियों को बरामद करने का टास्क दिया गया है.



Source link