Best Vastu Plant: तुलसी, मनी प्लांट, बांस, हरसिंगार; इस दिवाली घर पर लगाएं ये खास पौधे, आएगी सुख-समृद्धि

Best Vastu Plant: तुलसी, मनी प्लांट, बांस, हरसिंगार; इस दिवाली घर पर लगाएं ये खास पौधे, आएगी सुख-समृद्धि


Last Updated:

Best Vastu Plants For Home At This Diwali: दिवाली की साफ-सफाई के बीच घर में तुलसी, मनी प्लांट, बांस, हरसिंगार, गुड़हल, केला और जेड प्लांट लगाना वास्तु के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है. ये पौधे सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं. बांस का पौंधा सौभाग्य, तरक्की, धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. इस पौधों को खासतौर पर वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोना लगाना चाहिए. बांस के पौधे को घर के आंगन के अलावा लिविंग रूम या ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं.

दिपावली का फेस्टिवल सीजन के चलते घरों में साफ़ सफाई चल रही है. इसी साफ सफाई के साथ ही लोग घर में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए नए-नए पौधे और प्लांट लगा रहे हैं. घर के लिए शुभ माने जाने वाले पौधों न केवल घर की हवा को शुद्ध रखने में मदद करते हैं, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और लंबे समय में सुख, समृद्धि व सकारात्मकता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं. इन पौधों में सबसे खास तुलसी, मनी प्लांट, बांस का पौधा, गुडहल, हरसिंगार अशोक, नारियल और शमी के पड़े सबसे शुभ होते हैं.

घर में सुख, समृद्धि व सकारात्मकता बढ़ाने और वास्तु शास्त्र और सनातन धर्म के अनुसार घर में तुलसी का पौधा अत्यंत शुभ माना जाता है. और तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है. तुलसी का पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार के साथ घर में सुख, शांति, और आर्थिक समृद्धि लाता है. साथ ही आयुर्वेद में तुलसी को एक बेहतरीन औषधि माना गया है. तुलसी पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है.

घरों से लेकर ऑफिस में अक्सर पानी में लगा एक खास पौधा नज़र आता हैं यह पौधा मनी प्लांट के रूप में मशहूर पौधा हैं जिसे आकर्षित करने वाला पौधा कहा जाता है. पानी में या गमले में रखें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है, बशर्ते इसे सही दिशा और नियमों के साथ रखा जाए. क्योंकि गलत तरीके से रखने पर यह अशुभ फल भी दे सकता है. मनी प्लांट का पौधें को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता हैं. मनी प्लांट का पौधा धन के अलावा यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घर में सौभाग्य और सकारात्मकता लिए बांस का पौधा भी सबसे उपयुक्त माना जाता है. क्योंकि बांस का पौधा शुभ उन्नति एवं समृद्धि का प्रतीक हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है. साथ ही बांस का पौंधा सौभाग्य, तरक्की, धन और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. इस पौधों को खासतौर पर वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व कोना लगाना चाहिए. बांस के पौधे को घर के आंगन के अलावा लिविंग रूम या ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं.

हरसिंगार पौंधा भी घर में लगाने के लिए वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरसिंगार का पौधा बेहद शुभ माना जाता है. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हरसिंगार के पौधे को घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही हरसिंगार के सुगंधित फूल और पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता बढ़ाते हैं. हरसिंगार के फूल को धार्मिक महत्व में भगवान श्री कृष्ण, माता सीता और भगवान श्रीराम को अत्यंत प्रिय माने गए हैं. इस पौधों को घर में उत्तर दिशा में लगाना चहिए.

घर की सुंदरता के लिए गुडहल का पौधा सबसे खास होता हैं जिसके फूल पूजा-पाठ और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं. यह पौधा वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह घर में सुख-समृद्धि बढ़ाता है. साथ ही घर में गुडहल का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है. धार्मिक मान्यताओं में लाल गुड़हल का फूल देवी लक्ष्मी और भगवान सूर्य को अति प्रिय है, जिससे घर में धन और सुख-शांति आती है. वास्तु के अनुसार गुड़हल के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगान चाहिए.

तुलसी के बाद वास्तुशास्त्र और धार्मिक रूप केले के पौधों के शुभ होता हैं क्योंकि वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म के अनुसार, केले का पेड़ घर में लगाना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. इसमें भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का वास माना गया है. केले के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना, उस पर हल्दी चढ़ाना और दीया जलाना बहुत शुभ होता है केले के पौधे लगाने या इसकी सेवा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है.

मनी प्लांट की तरह ही बिज़नेस व करियर ग्रोथ के लिए जेड प्लांट को शुभ माना जाता है. जेड प्लांट का पौधा घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है और दुकान, ऑफिस या कार्यस्थल पर रखने से नए अवसर मिलते हैं और व्यवसाय में तरक्की होती है. वैज्ञानिक रूप से जेड प्लांट प्राकृतिक इनडोर प्लांट है जो हवा को साफ रखने में मदद करता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link