‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग का धमाल, रिलीज से पहले 10 Cr के करीब पहुंची रणबीर-यश की फिल्म, टिकटों के दाम ₹3000 पार

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग का धमाल, रिलीज से पहले 10 Cr के करीब पहुंची रणबीर-यश की फिल्म, टिकटों के दाम ₹3000 पार


Last Updated:

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. फिल्म की रिलीज में अभी करीब दो हफ्ते बाकी हैं, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी चर्चा अभी से तेज हो गई है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आने के बाद हर किसी की नजर इसके बॉक्स ऑफिस पर टिक गई है. वहीं, कुछ सिनेमाघरों में टिकटों की कीमत ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

नई दिल्ली. दिवाली से ठीक पहले वो फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका इंतजार 2026 की शुरुआत से फैंस को था. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म पर देश नहीं दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल समेत कई सितारे इस फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो पहले ही जबरदस्त चर्चा है. लेकिन अब टिकटों के दाम भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. कहीं दर्शक पहले दिन का शो देखने के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो कहीं प्रीमियम सीटों की कीमत हजारों रुपये तक पहुंच गई है. रिलीज में अभी वक्त है, मगर फिल्म की कमाई का हिसाब-किताब अभी से शुरू हो गया है. सवाल है कि क्या यह शुरुआती दीवानगी बॉक्स ऑफिस पर भी बड़े आंकड़ों में बदलेगी?  फाइल फोटो. 

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग दशहरा के पावन अवसर पर शुरू की गई थी. फिल्म की रिलीज में अभी लगभग दो हफ्ते का समय बाकी है, लेकिन दर्शकों की एक्साइटमेंट देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है. फाइल फोटो. 

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के मौके पर शुरू हुई थी. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन के लिए टिकटों की बिक्री 8.16 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े तक पहुंच गई थी. इसमें ब्लॉक की गई सीटों को हटाने के बाद करीब 6.15 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई. ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से दिलचस्पी बनी हुई है. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

शुरुआती बुकिंग में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे नजर आया. यहां से करीब 2 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री दर्ज की गई. मुंबई में यह आंकड़ा 1.48 करोड़ रुपये रहा, जबकि हैदराबाद से 46.68 लाख रुपये की बुकिंग हुई. भाषा के हिसाब से हिंदी शो की मांग सबसे ज्यादा बताई गई है. हिंदी 3D फॉर्मेट ने भी अच्छी हिस्सेदारी दर्ज की है. फाइल फोटो. 

फिल्म की टिकटों की कीमत भी चर्चा का बड़ा कारण है. फिल्म को लेकर बने जबरदस्त माहौल के बीच मुंबई के चुनिंदा थिएटर्स में रीक्लाइनर सीट्स के दाम 3,170 रुपये तक पहुंच गए हैं. वहीं, कुछ Insignia शो में कीमत 2,370 रुपये तक पहुंची है. हालांकि, हर थिएटर और हर फॉर्मेट में टिकट इतने महंगे नहीं हैं. IMAX 3D के कुछ शो में कीमतें 1,000 रुपये के अंदर ही रखी गई हैं. फाइल फोटो. 

फिल्म का हिंदी थिएटिकल वर्जन 3 घंटे 15 मिनट (195 मिनट) का होगा, जबकि विदेशी दर्शकों के लिए इंग्लिश वर्जन को छोटा (2 घंटे 45 मिनट) रखा गया है. फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फाइल फोटो. 

ये फिल्म 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली है. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज करने की प्लानिंग मेकर्स ने की है. फिलहाल एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े शुरुआती रुझान हैं. रिलीज से पहले बुकिंग में कितना इजाफा होता है और पहले दिन दर्शकों की कितनी भीड़ जुटती है, इस पर सबकी नजर रहेगी. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link