बाबा बागेश्वर ने बल्ले से मचाया धमाल, 3 गेंदबाजों पर जड़े छक्के, देखें धांसू बल्लेबाजी का VIDEO


Last Updated:

मैहर में बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का क्रिकेट प्रेम देखने को मिला. उन्होंने एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेलते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. बाबा ने तीन अलग-अलग गेंदबाजों की गेंदों पर छक्के लगाए. वहीं एसपी की बल्लेबाजी देखकर वे भी प्रभावित हुए. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बाबा बागेश्वर ने बल्ले से मचाया धमाल, 3 गेंदबाजों पर जड़े छक्के, देखें वीडियोZoom

धीरेंद्र शास्त्री बल्लेबाजी करते हुए.

मैहर. बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट प्रेमी है. उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है. इसकी झलक मैहर में देखने को मिली. धीरेंद्र शास्त्री ने एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला. बाबा बागेश्वर ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबका ध्यान खींच लिया. उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने 3 अलग-अलग गेंदबाजों पर तीन छक्के जड़े. यह देखकर वहां मौजूद ऑडियंस काफी एक्साइटेड हुई और तालियां बजाती हुई नजर आईं.

जब पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने बल्लेबाजी करने आए, तो बाबा बागेश्वर ने गेंदबाजी की. एसपी ने भी धीरेंद्र शास्त्री की गेंद पर छक्के जड़ दिए. एसपी की बल्लेबाजी से बाबा भी इम्प्रेस हुए और आशीर्वाद भी दिया. दोनों ने क्रिकेट नेट प्रैक्टिस फील्ड पर मैच खेला. इस दौरान लोग दोनों को घेरे हुए नजर आए.

धीरेंद्र शास्त्री को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बता दें, मां शारदा की नगरी मैहर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री KJS सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे थे. कंपनी के चेयरमैन आहलूवालिया ने उनका स्वागत किया. इस दौरान बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर भी सम्मानित किया गया. बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री 23 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे मैहर में सनातन सभा को संबोधित करेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.

बाबा बागेश्वर ने सनातन क्रिकेट में भी की थी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. बाबा बागेश्वर क्रिकेट के दीवाने हैं. पिछले साल सनातन क्रिकेट लीग में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का हुनर दिखाकर ऑडियंस को चौंका दिया था. धीरेंद्र ने शास्त्री ने बल्लेबाजी के दौरान खूब चौके-छक्के लगाए थे. एक बार तो आउट हुए, तो एम्पायर ने नो बोल करार दी गई. इसके बाद उन्होंने फिर से अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा था. सनातन क्रिकेट लीग में मुंबई पुलिस, पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी भी शामि हुए थे.



Source link