प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा राज, 1932 से कौन है मोस्ट वॉन्टेड? बर्थडे पर मेकर्स ने बढ़ाई बेचैनी

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा राज, 1932 से कौन है मोस्ट वॉन्टेड? बर्थडे पर मेकर्स ने बढ़ाई बेचैनी


नई दिल्ली. प्रभास आज 47 साल के हो गए हैं. उनके बर्थडे पर फैंस को एक ऐसा तोहफा मिलने वाला है, जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. उनकी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ को लेकर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है. इसमें एक रहस्यमयी सिक्का नजर आ रहा है, जिस पर प्रभास की झलक दिखाई देती है. पोस्टर में जलती आग, पीछे ब्रिटिश झंडा और एक खास मैसेज भी है, जिसने फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. अब हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर प्रभास के किरदार का इस सिक्के से क्या कनेक्शन है? और फिल्म में ऐसा कौन सा राज छिपा है, जिसे अब तक पर्दे में रखा गया है? मेकर्स ने इन सवालों के जवाब देने का इशारा किया है. फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुड़ी ने भी प्रभास को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास ऐलान किया है.

निर्देशक हनु राघवपुडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास को बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे, माय फौजी प्रभास गरु. आज फाइल नंबर #25 का खुलासा होने जा रहा है.’

कैसा है नया पोस्टर?

इस नए पोस्टर के में एक सोने का सिक्का दिखाया गया है, जिस पर मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने प्रभास की तस्वीर उकेरी गई है. यह सिक्का चारों तरफ से आग की लपटों से घिरा हुआ है और बैकग्राउंड में ब्रिटिश झंडा साफ नजर आ रहा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सिक्के पर हिंदी में ‘अज्ञातपर्व’ (The Hidden Chapter) लिखा हुआ है. इसके साथ ही ‘मोस्ट वांटेड सिंस 1932’ की टैगलाइन ने फिल्म की कहानी और प्रभास के किरदार को लेकर रहस्य को और ज्यादा गहरा कर दिया है.

निर्देशक हनु राघवपुडी ने ये पोस्ट किया है.

फौजी के रूप में नजर आएंगे प्रभास

कौन-कौन होंगे फिल्म का हिस्सा

फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं, जिन्हें दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सीता रामम’ के लिए जाना जाता है. बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की, तो ‘फौजी’ के जरिए इमानवी इस्माइल अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं, जो फिल्म में प्रभास के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में सज्जद दिलाफरोज़, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जयाप्रदा जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

कब रिलीज हो रही है ये फिल्म

यह फिल्म एक बड़े स्तर पर पैन-इंडिया रिलीज के लिए तैयार की जा रही है, जिसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. ये मोस्टअवेटेड फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. प्रभास के बर्थडे पर आए इस नए अपडेट ने फैंस के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. अब सिनेमाप्रेमियों को फिल्म के पहले वीडियो यानी टीजर का बेसब्री से इंतजार है.



Source link