पूर्व विधायक लल्ला भैया के बेटे शारदेन मोहन जायेंगे जेल! एक घंटे के भीतर दर्ज हुए दो एफआईआर

पूर्व विधायक लल्ला भैया के बेटे शारदेन मोहन जायेंगे जेल! एक घंटे के भीतर दर्ज हुए दो एफआईआर


Last Updated:

Ex MLA Son Sharden Mohan: भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया के बेटे शारदेन मोहन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है. उनके खिलाफ पुलिस ने एक घंटे के भीतर दो एफआईआर दर्ज की है.

Zoom

भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज

Gonda New: गोंडा जिले में भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया के बेटे शारदेन मोहन सिंह के खिलाफ पुलिस ने एक भीतर दो एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर करनैलगंज थाने में दर्ज हुई है. पुलिस के मुताबिक, दशहरा मेले के दौरान हुए हंगामे और सरयू रेलवे क्रॉसिंग के पास मारपीट व हवाई फायरिंग के आरोप में शारदेन मोहन और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

बताया गया कि पहले मामले में पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात समर्थकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे मामले में जनसत्ता दल के प्रचार वाहन चालक ने करीब 40 समर्थकों पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले को लेकर चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को वह पुलिसकर्मियों के साथ रामलीला मैदान में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे. इसी दौरान कुंवर शारदेन मोहन सिंह के 40 से 50 समर्थकों पर कार्यक्रम के मंच पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगे. पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने और समझाने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई.

इस दौरान धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. हंगामे के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षाकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई. इससे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस का आरोप है कि घटना के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा प्रभावित हुई.

वही, दूसरी घटना 16 अक्टूबर की रात की है. जहां हरदोई निवासी दीपू सिंह जनसत्ता दल के प्रचार वाहन को चला रहे थे. उनकी गाड़ी रेलवे फाटक पर रुकी हुई थी. इसी दौरान शारदेन मोहन सिंह के काफिले से पहुंचे लोगों ने उन्हें और उनके दो साथियों को पीट दिया. आरोप है कि गले पर पैर रखकर जान से मारने का प्रयास किया गया. हवाई फायरिंग करने का आरोप भी लगाया गया है. करनैलगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है. एएसपी पश्चिमी नितेश सिंह ने बताया कि दोनों मामले में अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link