Last Updated:
बोल्ड और बेबाक अंदाज से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मल्लिका शेरावत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. हरियाणा के एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखने वाली मल्लिका के लिए फिल्मों में आना बिल्कुल भी आसान नहीं था. परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने अपनी शर्तों पर मुकाम हासिल किया और रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत बनने का सफर तय किया. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कि फिल्मों की चमचमाती दुनिया में उनकी एंट्री कैसे हुई.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का रास्ता चुना. बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया, जिसकी वजह उनकी निजी सोच और संघर्षों से जुड़ी रही. उनका परिवार फिल्मो की दुनिया के सख्त खिलाफ था और यही वजह है कि उन्होंने नाम बदलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. आज मल्लिका शेरावत का जन्मदिन है. इस मौके पर हम आपको उनके फिल्म सफर के बारे में बताते है.
मल्लिका शेरावत के नए नाम के पीछे उनकी मां का अटूट समर्थन और समाज की पुरानी सोच से अलग अपनी एक आजाद पहचान गढ़ने की इच्छा शामिल थी. उनका यह कदम इस बात की मिसाल है कि किस तरह उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)
मल्लिका शेरावत का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा में हुआ था. उनका असली नाम रीमा लांबा है. उन्होंने 2021 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें. उनको लगता था कि फिल्मों में जाने से परिवार का नाम खराब होगा, इसलिए उन्होंने उन्हें परिवार से अलग करने की बात तक कह दी थी. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मल्लिका शेरावत ने इस घटना को अपनी जिंदगी का अहम मोड़ बताया था. उन्होंने कहा था कि जब पिता ने उन्हें परिवार का नाम खराब करने की बात कही, तो उन्होंने भी उनके सरनेम को इस्तेमाल न करने का फैसला किया और अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल करने के बजाय अपनी मां का सरनेम अपनाया. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)
उन्होंने 2005 में एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में उस समय रीमा नाम की कई एक्ट्रेसेस थीं. वह ऐसा नाम चाहती थीं, जिससे उनकी अपनी अलग पहचान बने. उन्हें ‘मल्लिका’ नाम पसंद आया. उन्होंने बताया था कि इस नाम का अर्थ महारानी होता है. वहीं, ‘शेरावत’ उनकी मां का नाम था. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)
मल्लिका ने बताया कि उनकी मां हमेशा चुपचाप उनका साथ देती थीं और मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी रहती थीं. इसलिए मां के नाम को अपनाना उनके लिए एक तरह से उन्हें सम्मान देने जैसा था. मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से की थी. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)
इसके बाद 2003 में फिल्म ‘ख्वाहिश’ में वह लीड भूमिका में नजर आईं. हालांकि, उन्हें देशभर में बड़ी पहचान 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ से मिली. इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में उनके बोल्ड किरदार की काफी चर्चा हुई. इस पहचान के साथ उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)
मल्लिका शेरावत ने हिंदी फिल्मों के अलावा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. वह जैकी चैन के साथ फिल्म ‘द मिथ’ में नजर आईं. ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘वेलकम’ और ‘डबल धमाल’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया. उनका करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा, लेकिन उन्होंने अपनी अलग स्क्रीन पहचान बनाए रखी. (फोटो साभार: Instagram@mallikasherawat)