Last Updated:
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन में इमरान खान की मौजूदगी पर खूब विवाद हुआ. उन्हें, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और कजिन को हिरासत में लिया गया था. सरकार ने 28 अक्टूबर तक उन्हें देश छोड़ने का निर्देश दिया, क्योंकि उनके पास विदेशी नागरिकता है. नेताओं ने आंदोलन में उनकी भागीदारी पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, एक्टर की फिल्म की रिलीज पर खतरा भी मंडरा रहा है. इस बीच, एक्टर की निजी जिंदगी भी लाइमलाइट मे आ गई है. इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उनके साथ बिताई जिंदगी पर बात की है. अवंतिका मलिक ने खुलासा किया है कि इमरान खान ने ही उनके अलग होने की पहल की थी. उन्होंने छह महीने तक अपनी शादी को बचाने की कोशिश की थी. आखिरकार, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया.
नई दिल्ली: एक्टर इमरान खान कुछ दिनों पहले चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन में उतरे थे, जिसके बाद वे विवादों से घिर गए. विदेशी नागरिक होने की वजह से उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा गया. एक्टर ने फिर इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का रुख किया. फिलहाल, वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों हैं. दरअसल, एक्टर की पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक ने उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इमरान ने ही सबसे पहले यह सुझाव दिया था कि उन्हें कुछ समय अलग रहना चाहिए. छह महीने तक अलग रहने के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया. हालांकि, अवंतिका का कहना है कि वह अपने 18 साल लंबे रिश्ते को एक ‘असफलता’ के रूप में नहीं देखतीं.
(फोटो साभार: Instagram@avantikamalik18)
अवंतिका ने सोहा अली खान के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में बताया कि जब वे साथ आए थे, तब वे कितने युवा थे, एक-दूसरे से उनकी क्या उम्मीदें थीं और कैसे सालों के साथ उनके रिश्ते में धीरे-धीरे तनाव बढ़ता गया. उन्होंने यह भी माना कि जब उनकी शादी टूटने लगी, तो वह और इमरान दोनों ही एक-दूसरे के प्रति अनफेयर हो गए थे. अवंतिका का कहना है कि इमरान ने ही अलग होने की शुरुआत की थी. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
अवंतिका की मुलाकात इमरान से तब हुई थी, जब वह 19 साल की थीं. बाद में 2011 में उन्होंने शादी कर ली और उनकी एक बेटी इमारा हुई. उन्होंने कहा, ‘असल में यह उनकी तरफ से था. मैं ऐसा कभी नहीं करती. शायद ऐसा करना मेरे अपने ही नुकसान में रहा हो, लेकिन मैं कभी ऐसा नहीं करती. यह उनका फैसला था.’
(फोटो साभार: Instagram@avantikamalik18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अवंतिका ने बताया कि शुरुआत में इमरान चाहते थे कि वे कुछ समय के लिए अलग रहें. दोनों ने छह महीने बाद आपसी सहमति से तय किया कि तलाक लेना ही आगे का सही रास्ता है. उन्होंने बताया कि वह शुरुआती अलगाव बहुत ही दर्दनाक था, क्योंकि इसका मतलब सिर्फ शादी का खत्म होना ही नहीं था, बल्कि उस भविष्य का भी छूट जाना था जिसकी उन्होंने अपने लिए कल्पना की थी.
(फोटो साभार: Instagram@avantikamalik18)
अवंतिका ने कहा, ‘जब हम पहली बार अलग हुए, तो यह उस जीवन के खत्म होने जैसा था जिसकी आपने कल्पना की थी. जैसा आपने सोचा था कि आपका जीवन होगा या जिस तरह से चीजें आगे बढ़ेंगी. उस समय, यह शायद आपके जीवन के सबसे करीबी रिश्ते के खत्म होने जैसा था.’ (फोटो साभार: IMDb)
अवंतिका ने इमरान के साथ बिताए सालों को याद करते हुए कहा, ’18 सालों के दौरान आप बड़े होते हैं, विकसित होते हैं. एक अलग इंसान बन जाते हैं और परिपक्व हो जाते हैं.’ उन्होंने यह भी माना कि जब वे इस रिश्ते में आईं, तो उनके साथ कुछ ऐसा ‘इमोशनल’ बोझ था, जिसे वे खुद भी नहीं समझ पाई थीं. उन्होंने बताया कि 19 साल की उम्र में मान लेना आसान था कि आपकी खुशी के लिए कोई और इंसान जिम्मेदार है. (फोटो साभार: IMDb)
अवंतिका ने कहा, ‘इतनी कम उम्र में आपको यह एहसास ही नहीं होता कि यह आपकी अपनी जिम्मेदारी है. आप बस यही सोचते हैं कि अरे, यह इंसान मेरे सामने है और मेरी खुशी के लिए यही जिम्मेदार है.’ आपको पता ही नहीं चलता कि आप अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, क्योंकि आपकी उससे कुछ ऐसी उम्मीदें होती हैं जो हकीकत से कोसों दूर होती हैं.’
(फोटो साभार: IMDb)
अवंतिका ने समझाया, ‘इमरान और मैं 18 सालों तक साथ रहे और वह भी बहुत कम उम्र से. हमने अपने 20 और 30 के दशक की शुरुआत में बहुत कुछ देखा. मुझे लगता है कि इस सफर में कहीं न कहीं हमने एक-दूसरे के साथ नाइंसाफी की. इसलिए, मैं यह नहीं कह सकती कि कोई एक बड़ी घटना हुई थी. मुझे लगता है कि सालों में छोटी-छोटी कई चीजें होती रहीं.’
(फोटो साभार: IMDb)