Last Updated:
Burhanpur Second Hand Bike Market: बुरहानपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में कम दाम पर नई जैसी पुरानी टू-व्हीलर उपलब्ध हैं. ग्राहक अपने बजट के अनुसार वाहन खरीद सकते हैं.
Burhanpur Second Hand Bike Market: अगर आप नई टू-व्हीलर खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम होने के कारण आपका सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो आपके लिए पुरानी गाड़ियों का बाजार एक अच्छा विकल्प बन सकता है. बुरहानपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में पुरानी टू-व्हीलर की दुकानों पर अलग-अलग कीमतों में गाड़ियां उपलब्ध हैं. यहां ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गाड़ी पसंद कर सकते हैं. खास बात यह है कि बाजार में कुछ ऐसी पुरानी गाड़ियां भी मिल रही हैं जिनकी स्थिति नई गाड़ियों जैसी नजर आती है.
30 हजार से 2.70 लाख रुपए तक के विकल्प
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट गोल्डी कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में दोपहिया वाहनों के बाजार में अलग-अलग मॉडल और कीमतों की गाड़ियां उपलब्ध हैं.यहां करीब 30 हजार रुपए से लेकर 2 लाख 70 हजार रुपए तक की टू-व्हीलर खरीदी जा सकती हैं. कम बजट वाले ग्राहकों के लिए यह बाजार उपयोगी विकल्प बन सकता है. वहीं, अधिक बजट रखने वाले ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से बेहतर मॉडल की गाड़ी तलाश सकते हैं. पुरानी गाड़ी खरीदने का फायदा यह है कि ग्राहक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं.
116 रुपए प्रतिदिन में गाड़ी लेने की सुविधा
इस बाजार की एक खास बात यह भी बताई जा रही है कि ग्राहक 116 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि जमा करके भी गाड़ी लेने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इससे उन लोगों को राहत मिल सकती है जो एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते. हालांकि गाड़ी लेने से पहले ग्राहकों को भुगतान की शर्तें कुल कीमत अतिरिक्त शुल्क और किस्तों से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए. इस बाजार में करीब 10 से अधिक जगह गाडिया मिल रही हैं.
गाड़ी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पुरानी टू-व्हीलर खरीदते समय केवल गाड़ी की बाहरी चमक देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. ग्राहकों को इंजन, ब्रेक, टायर, बैटरी और अन्य जरूरी हिस्सों की जांच करानी चाहिए. इसके साथ ही गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, बीमा प्रदूषण प्रमाणपत्र और मालिकाना दस्तावेजों की भी पुष्टि करना जरूरी है. गाड़ी की कीमत और भुगतान की शर्तें लिखित में लेना भी फायदेमंद रहेगा.
कुल मिलाकर बस स्टैंड क्षेत्र का पुरानी टू-व्हीलर बाजार कम बजट में दोपहिया वाहन खरीदने की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक विकल्प है. सही जांच-पड़ताल और पूरी जानकारी के बाद ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार गाड़ी खरीदने का फैसला कर सकते हैं.