Last Updated:
Shoe Washing Tips: जूते रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक हैं. ऐसे में इस पर धूल, मिट्टी और गंदगी जमना आम बात है. खासकर सफेद जूते जल्दी गंदे हो जाते हैं और इन्हें साफ करना किसी मुश्किल काम से कम नहीं होता है. वैसे तो अब जूतों को भी दुकानों पर साफ करवाया जा सकता है. लेकिन बार-बार शूज क्लीनिंग सर्विस लेना काफी महंगा साबित होता है. ऐसे में यदि आप बिना पैसा खर्च किए अपने जूतों को चमकाकर रखना चाहते हैं, तो यहां वॉशिंग मशीन में इसे धोने का तरीका जान लीजिए.
कई लोग जूतों को साफ करने के लिए ब्रश, साबुन या टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, बार-बार रगड़ने से जूतों का रंग फीका पड़ सकता है या उनका कपड़ा खराब हो सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कपड़ों की तरह जूतों को भी वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है? इसका जवाब है हां, लेकिन हर तरह के जूते मशीन में धोने के लिए नहीं बने होते. अगर आपके जूते मशीन में धोने के लिए उपयुक्त हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप उन्हें मशीन में साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं वॉशिंग मशीन में जूते धोने का सही तरीका.
सबसे पहले जूतों की जांच करें- मशीन में जूते डालने से पहले उनके लेबल पर दिए गए सफाई संबंधी निर्देश पढ़ें. कैनवास, कॉटन, नायलॉन और पॉलिएस्टर से बने कुछ जूते मशीन में धोए जा सकते हैं. वहीं, चमड़े, साबर, सजावटी सामग्री या खास बनावट वाले जूतों को मशीन में धोने से बचना चाहिए. जूतों के फीते और इनसोल निकालकर अलग रख दें.
जूतों से मिट्टी और गंदगी हटाएं- अब मुलायम ब्रश या कपड़े की मदद से जूतों के तलवों पर लगी मिट्टी और धूल साफ करें. इसके बाद जूतों को मेश लॉन्ड्री बैग में डाल दें. अगर आपके पास बैग नहीं है, तो तकिए का पुराना कवर इस्तेमाल कर सकते हैं. मशीन में जूतों के साथ कुछ पुराने तौलिए भी डालें, ताकि धोते समय जूतों के टकराने की आवाज कम हो और ड्रम को सुरक्षा मिले.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जूतों को हवा में सुखाएं- धुलाई पूरी होने के बाद जूतों को मशीन से निकालें और हवादार जगह पर सूखने के लिए रख दें. उनका आकार बनाए रखने के लिए अंदर कागज के तौलिए या साफ कपड़ा भर सकते हैं. जूतों को ड्रायर की तेज गर्मी या सीधी धूप में सुखाने से बचें. पूरी तरह सूखने के बाद ही उनमें इनसोल और फीते वापस लगाएं.
जूते धोने में कितना समय लगता है? वॉशिंग मशीन में जूते धोने में लगभग 45 मिनट से एक घंटा लग सकता है. हालांकि, उन्हें पूरी तरह सूखने में रातभर या उससे ज्यादा समय लग सकता है. ध्यान रखें जूतों को तभी वॉशिंग मशीन में धोएं जब उस पर लिखे लेबल पर इसे वॉशिंग मशीन में धोने के लिए सेफ बताया गया हो.