Sikkim Victim Exclusive Interview on Viral Video। वो हंस रहे थे, मैं सहता रहा… त्रिपुरा के युवक का वायरल वीडियो पर छलका दर्द


होमताजा खबरदेश

वो हंस रहे थे, मैं सहता रहा… त्रिपुरा के युवक का वायरल वीडियो पर छलका दर्द

Last Updated:

Sikkim Victim Exclusive Interview on Viral Video: अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट में त्रिपुरा के हाउसकीपिंगकर्मी के साथ नस्लभेद और बदसलूकी की शर्मनाक घटना सामने आई है. पीड़ित युवक ने न्यूज18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि कुछ लोगों ने मस्ती के दौरान उसे बुलाकर अपमानित किया और वहां मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है.

Top Deals Inside

वो हंस रहे थे, मैं सहता रहा... त्रिपुरा के युवक का वायरल वीडियो पर छलका दर्दZoom

सिक्किम के शख्‍स ने अपना दर्द बयान किया.

अहमदाबाद के रेस्टोरेंट में त्रिपुरा के युवक संग हुई शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने खुद न्यूज18 इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दर्द बयां किया है. त्रिपुरा के रहने वाले और अहमदाबाद में हाउसकीपिंग का काम करने वाले इस युवक ने बताया कि सुबह 5-6 बजे वो रेस्टोरेंट में इंटरव्‍यू देने गए थे, तभी वहां कुछ लड़के अपने दोस्तों के साथ मजे ले रहे थे. आरोपी ने उसे पास बुलाया और फिर सरेआम नस्लभेद और बदसलूकी का खेल खेला. वहां मौजूद भीड़ सिर्फ तमाशा देखती रही और वह अकेला शख्स सब कुछ चुपचाप सहता रहा. इस दर्दनाक वाकये ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. फिलहाल पीड़ित न्याय के लिए त्रिपुरा पुलिस के संपर्क में है, और इस दिल दहला देने वाली घटना ने देश के बड़े शहरों में पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और आत्मसम्मान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी शख्‍स अरेस्‍ट हो चुका है.

“मैं काम की तलाश में गया था, उन्होंने बुलाकर सब किया…”
अहमदाबाद में हाउसकीपिंग का काम करने वाले पीड़ित युवक ने बातचीत में बताया कि यह घटना करीब एक महीने पुरानी है. सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच वह काम के सिलसिले में एक रेस्टोरेंट के अंदर गए थे. पीड़ित ने बताया, “मैं उधर काम की तलाश में गया था रेस्टोरेंट में. तब उन्होंने मुझे बुलाकर ये सब किया. वो पहले से ही अपने दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती कर रहा था, फिर मुझे बुलाकर मेरे साथ ये किया.” युवक ने बताया कि रेस्टोरेंट के अंदर उस वक्त काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने या उन युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की. वीडियो में जो कुछ भी नजर आया, वही सब उनके साथ घटी असल हकीकत थी.

“चोट लगती है, त्रिपुरा के लोगों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए”
नस्लभेद और बदसलूकी के इस दर्दनाक अनुभव को याद करते हुए पीड़ित ने कहा कि जब अपनों के बीच ही इस तरह का बर्ताव किया जाता है, तो दिल पर गहरी चोट लगती है. उन्होंने विशेष रूप से त्रिपुरा (Tripura) का जिक्र करते हुए कहा कि त्रिपुरा के लोगों या पूर्वोत्तर के किसी भी नागरिक के साथ इस तरह की ओछी हरकतें नहीं होनी चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि घटना के वक्त उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने उस वक्त कोई रिएक्शन नहीं दिया और चुपचाप सब सहते रहे. पीड़ित ने कहा कि ऐसी घटनाओं से मानसिक ठेस पहुंचती है, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा.


त्रिपुरा पुलिस के संपर्क में हैं पीड़ित
इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद अब प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर सुगबुगाहट तेज हो गई है. पीड़ित युवक ने News18 India को कंफर्म किया है कि वह इस मामले में लगातार त्रिपुरा पुलिस के संपर्क में हैं और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस एक्सक्लूसिव खुलासे ने एक बार फिर देश के महानगरों में काम करने वाले पूर्वोत्तर के युवाओं की सुरक्षा और सम्मान पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.



Source link