Last Updated:
How to Remove Moss: बरसात के बाद घर की छत, सीढ़ियों और दीवारों पर हरी काई जमना आम बात है. इससे घर की सुंदरता तो खराब होती ही है, साथ ही फिसलने का खतरा भी बना रहता है. कई लोग काई साफ करवाने के लिए पैसे खर्च करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू चीजों की मदद से इसे खुद भी हटा सकते हैं. गर्म पानी, बेकिंग सोडा और कपड़े धोने वाले साबुन जैसी चीजें इसमें मददगार हो सकती हैं. एक्सपर्ट गोलू ने लोकल 18 को काई साफ करने के कुछ आसान तरीके बताए हैं.
How to Remove Moss: बरसात के बाद अक्सर घर की छत, सीढ़ियों और दीवारों पर हरी काई जम जाती है. इसे साफ करने के लिए कई लोग दूसरों की मदद लेते हैं और पैसे खर्च करते हैं. लेकिन कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप खुद भी काई को साफ कर सकते हैं. अगर आपके घर में भी छत, सीढ़ियों या फर्श पर काई जम गई है, तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर इसे हटाया जा सकता है.
बरसात के बाद जमी काई न सिर्फ घर की सुंदरता खराब करती है, बल्कि इसकी वजह से फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में गर्म पानी, बेकिंग सोडा, कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट और मोटे ब्रश की मदद से काई साफ की जा सकती है. इससे घर की सफाई करना भी आसान हो जाता है.
गर्म पानी और ब्रश से करें सफाई
इस संबंध में एक्सपर्ट गोलू ने लोकल 18 को बताया कि बरसात के बाद अधिकतर घरों की छतों पर काई जम जाती है. इसे हटाने के लिए घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं. सबसे पहले काई वाली जगह पर गर्म पानी डालें. इसके बाद ब्रश से रगड़कर सफाई करें. इससे सतह पर जमी काई हटाने में मदद मिल सकती है.
डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा भी आएंगे काम
एक्सपर्ट के मुताबिक, काई साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस घोल को काई वाली जगह पर डालें और ब्रश से रगड़कर साफ करें. इसके अलावा बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए घोल को काई पर डालें और मोटे ब्रश की मदद से सतह को अच्छी तरह साफ करें.
केमिकल इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी
एक्सपर्ट गोलू ने बताया कि जमी हुई काई को हटाने के लिए प्रेशर वाले पानी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा बाजार में काई साफ करने के लिए कई तरह के केमिकल भी मिलते हैं. हालांकि, इनका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. कुछ लोग केमिकल को सीधे हाथों से लगा लेते हैं, जो नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए किसी भी केमिकल का इस्तेमाल करने से पहले उसके निर्देश जरूर पढ़ें और बताए गए सुरक्षा उपायों का पालन करें.