IND vs NZ Highlights: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 230 रन बनाकर हासिल किया अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, संजू-श्रेयस रहे हीरो

IND vs NZ Highlights: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 230 रन बनाकर हासिल किया अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज, संजू-श्रेयस रहे हीरो


होमखेलक्रिकेट

भारत ने रचा इतिहास, अपने T-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर जीता पहला मैच

Last Updated:

IND vs NZ Christchurch 1st T20I: न्यूजीलैंड इस मैच में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरी. कीवियों के पास आठ बॉलिंग विकल्प थे तो 11वें नंबर तक बल्लेबाजी थी. मगर भारतीय टीम 225 रन के विशाल स्कोर के आगे डगमगाई नहीं. मिडिल ओवर्स में विकेट जरूर गिरे, लेकिन संजू सैमसन की शानदार शुरुआत और श्रेयस अय्यर-नमन धीर के बीच साझेदारी ने सबकुछ बदलकर रख दिया.

Zoom

नमन धीर और श्रेयस अय्यर से पहले संजू सैमसन की पारियों के बूते ही भारत इतिहास रच पाया.

क्राइस्टचर्च: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में इतिहास रचते हुए अपने टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला. 22 अक्टूबर को हेगले ओवल ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 225 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में संजू सैमसन (67), श्रेयस अय्यर (42) और नमन धीर (42*) की शानदार पारियों के बूते भारत ने छह विकेट खोकर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास की नई इबारत लिख डाली. पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

संजू-श्रेयस और नमन धीर ने जिताया मैच
226 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में संजू सैमसन ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. अभिषेक शर्मा (12 गेंद में 29 रन) के साथ मिलकर उन्होंने सिर्फ 5.5 ओवर में ही 93 रन की साझेदारी की. संजू सैमसन ने 203.03 की स्ट्राइक रेट से 33 गेंद में 67 रन बनाए, उनकी पारी में आठ चौके और चार छक्के भी शामिल रहे. दोनों के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में 42 रन बनाते हुए अक्षर पटेल के साथ 45 और नमन धीर के साथ 43 रन की पार्टनरशिप की. नमन धीर ने आखिरी में 15 गेंद में नाबाद 42 रन की नाबाद पारी के साथ भारत की जीत सुनिश्चित की.

क्राइस्टचर्च के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम यदि इतिहास रच पाई तो उसमें संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर का ही रोल रहा.

ग्लेन फिलिप्स की मेहनत पर फिरा पानी
फिन एलेन और ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की. यह घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी रहा. एलन ने 24 गेंदों में 45 रन बनाए जबकि फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी खेली. बेवन जैकब्स की 16 गेंदों पर 31 रन की तेजतर्रार पारी ने भी न्यूजीलैंड को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने चार ओवरों में 51 रन लुटाए. न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवरों में 67 रन बटोरकर भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी को पूरी तरह से उजागर कर दिया.

अपने कमबैक मैच में भुवी ने लुटाए 49 रन
करीब चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने उतरे भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अगले ओवर में टिम सिफर्ट (17 गेंदों में 24 रन) ने उन पर दो चौके और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया. इस ओवर में कुल 17 रन बने. भुवी भारतीय टीम को कोई बड़ी सफलता नहीं दिला सके, उनके तीसरे ओवर में 14 रन बने, इसके बाद उन्हें पारी का 20वां और आखिरी ओवर सौंपा गया, जिसमें भी 14 रन खर्च हुए. भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 49 रन दिए.



Source link