Last Updated:
Anarkali Suit For Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह शृंगार करके तैयार होती हैं. इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. वैसे तो ज्यादा महिलाएं इस दिन लाल साड़ी या लहंगा पहनती हैं. लेकिन अगर आप हर साल एक जैसा लुक अपनाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं. यहां देखें बेस्ट डिजाइन.
अनारकली सूट न केवल आपको खूबसूरत और पारंपरिक लुक देते हैं, बल्कि इन्हें लंबे समय तक पहनना भी आरामदायक होता है. खास बात ये है कि बाजार में अनारकली सूट के कई डिजाइन और रंग मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं. फ्लोर-लेंथ अनारकली से लेकर जैकेट स्टाइल तक, कई विकल्प आपके त्योहार के लुक को खास बना सकते हैं. आइए जानते हैं करवा चौथ पर पहनने के लिए अनारकली सूट के 5 खूबसूरत डिजाइन और उन्हें स्टाइल करने के आसान तरीके. (Thumbimage Credit- इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb, aditiraohydari, theshilpashetty)
फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट- अगर आप करवा चौथ पर रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट अच्छा विकल्प है. इसका घेरदार डिजाइन आपके लुक में खूबसूरती जोड़ता है. आप एमराल्ड ग्रीन, रानी पिंक या रॉयल ब्लू जैसे रंग चुन सकती हैं. इसके साथ झुमके, जूती या वेज हील्स पहनें. बालों में सॉफ्ट कर्ल बनाकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं.
गोल्डन वर्क वाला रेड अनारकली- लाल रंग को त्योहारों और सुहाग से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में करवा चौथ पर गोल्डन कढ़ाई वाला रेड अनारकली सूट पहन सकती हैं. चेरी रेड, क्रिमसन और ब्रिक रेड जैसे शेड्स आपको खूबसूरत लुक देंगे. इसके साथ हल्की गोल्ड जूलरी और सुनहरे डिजाइन वाला कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा कैरी करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पेस्टल कलर का अनारकली सूट- अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं, तो पेस्टल पिंक, लैवेंडर, पाउडर ब्लू या सी ग्रीन रंग का अनारकली सूट चुनें. हल्की फ्लोरल कढ़ाई वाला डिजाइन आपको सादगी के साथ खूबसूरत लुक देगा. इसके साथ नाजुक नेकलेस और छोटे इयररिंग्स पहनें.
शरारा बॉटम वाला अनारकली सूट- कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो शरारा बॉटम वाला अनारकली सूट पहन सकती हैं. रॉयल ब्लू और मैरून रंग इस मौके के लिए अच्छे विकल्प हैं. इसके साथ गोल्ड जूलरी पहनें. दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी करके अपने लुक को मॉडर्न टच दे सकती हैं. ध्यान रखें कि शरारा की लंबाई चलने-फिरने में परेशानी न पैदा करे.
जैकेट स्टाइल अनारकली सूट- पारंपरिक कपड़ों में मॉडर्न लुक पाने के लिए जैकेट स्टाइल अनारकली सूट चुनें. इसके साथ हल्का दुपट्टा कैरी करें, क्योंकि जैकेट पर पहले से ही कढ़ाई या डिजाइन हो सकता है. आउटफिट के रंग और नेकलाइन के हिसाब से झुमके या नेकलेस चुनें.
अनारकली सूट के साथ जूलरी कैसे चुनें? अनारकली सूट की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जूलरी का सही चुनाव जरूरी है. अगर आपका सूट हल्का और सिंपल है, तो लंबे झुमके या चांदबाली पहन सकती हैं. वहीं, भारी कढ़ाई वाले सूट के साथ छोटी बालियां या हल्का नेकलेस अच्छा लगेगा.