’40 दिन तक मर्द सब्र कैसे रखे?’ मुफ्ती के शर्मनाक बयान की पाकिस्तानी हीरोइनों ने उधेड़ी बखिया

’40 दिन तक मर्द सब्र कैसे रखे?’ मुफ्ती के शर्मनाक बयान की पाकिस्तानी हीरोइनों ने उधेड़ी बखिया


Last Updated:

पाकिस्तान में इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद बड़े मशहूर हैं. लोग उनके उपदेशों को खूब सुनते हैं. सोशल मीडिया पर उनके बयान छाए रहते हैं. उन्होंने हाल में महिलाओं और उनकी निजता पर एक बयान दिया, जिस पर खूब विवाद हो रहा है. पाकिस्तानी हीरोइनों ने मुफ्ती को उसके बयान के चलते खरी-खोटी सुनाई. सोशल मीडिया पर मुफ्ती तारिक मसूद को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुफ्ती के बयान ने पाकिस्तानी हसीनाओं को किया नाराज (फोटो साभार: Instagram@nadiahussain_khan@mufti_tariq_masoodofficial)

नई दिल्ली: इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद पाकिस्तान के मशहूर शख्सियत हैं, मगर उनके ताजा बयान पर खूब विवाद हो रहा है. पाकिस्तानी हीरोइनों ने उनके बयान की वजह से उन्हें खूब लताड़ लगाई है. उन्होंने महिलाओं के निजता और अधिकारों पर बात करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसे लोग अब पचा नहीं पा रहे हैं. मर्दों के पक्ष में उनका बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों की हमेशा से उपेक्षा हुई है, जिसकी झलक इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के बयान से साफ झलकती है. उन्होंने महिलाओं को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे लोग पचा नहीं पा रहे हैं. मुफ्ती तारिक का कहना है कि बच्चा पैदा करने के बाद महिलाएं शारीरिक संबंध नहीं बना पातीं, क्योंकि मां बनने के बाद तकरीबन 40 दिन तक ब्लीडिंग होती है. इसलिए संबंध न बना पाना उनकी मजबूरी बन जाती है. मगर मर्द आजाद होते हैं. वे इतने दिनों तक क्यों बिना संबंध बनाए रहेंगे?

(फोटो साभार: Instagram@nadiahussain_khan)

पाकिस्तानी हीरोइनों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
मुफ्ती तारिक मसूद कहते हैं, ‘अगर महिलाओं को डिलीवरी के बाद 40 दिनों तक ब्लीडिंग हो रही है, तो इसमें मर्दों का दोष क्या है? आप तो परहेज करोगी, क्योंकि मां बनी हो. कुदरत भी चाहती है कि आपका पूरा ध्यान बच्चे की परवरिश पर हो, मगर ब्लीडिंग से नहीं जूझ रहा. वह भला 40 दिनों तक कैसे संयम बरतेगा?’ सोशल मीडिया पर मुफ्ती के बयान ने लोगों का खून खौला दिया है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया हुसैन उनका सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद खूब भड़कीं. उन्होंने मुफ्ती के बयान की बखिया उधेड़ते हुए कहा, ’40 दिनों तक मर्द संबंध बनाए न रहे, मगर उसके बच्चे को औरतें पेट में रखकर शारीरिक और मानसिक तकलीफ झेलती रहें.’

सोशल मीडिया पर लताड़ रहे लोग
एक्ट्रेस याशमा गिल को मुफ्ती के बयान से इतनी तकलीफ हुई कि उन्होंने उन्हें चुप कराने की अपील कर डाली. मुफ्ती के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बुरा-भला कहा जा रहा है. एक यूजर लिखता है, ‘मुफ्ती है इसलिए कुछ बोल नहीं पा रही हूं, वरना ऐसा-ऐसा बोलता.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘ऐसे अस्थिर उपदेशकों को और प्रमोट करो.’ लोग उन्हें लानत दे रहे हैं.



Source link