334 कार, 100 बाइक एक साथ होंगी पार्क, ऊपर होगा कैफेटेरिया, कानपुर में नहीं लगेगा जाम

334 कार, 100 बाइक एक साथ होंगी पार्क, ऊपर होगा कैफेटेरिया, कानपुर में नहीं लगेगा जाम


Last Updated:

Kanpur Parking Infra News: कानपुर शहर में मल्टी लेवल पार्किंग तैयार की जा रही है. यहां पर एक साथ करीब 334 कारें और 100 बाइक खड़ीं हो सकती हैं. इसके अलावा ऊपरी तल पर कैफे और दुकानें खोली जाएंगी. प्रशासन के इस फैसले से हजारों लोगों को राहत मिलेगी.

Zoom

कानपुर में मल्टी लेवल पार्किंग हो रही तैयार.

कानपुरः शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में जैसे ही सुबह ऑफिस टाइम की शुरुआत होती है तो राहगीर अपनी घड़ी देखने के साथ ही कचहरी, पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्तों के स्थान पर दूसरी गलियों में अपने वाहनों को मोड़ना शुरू कर देते हैं. राहीगरों का कहना है, यहां सालों से जाम की ऐसी स्थिति बन जाती है कि घंटों तेज धूप में शरीर जलाना मजबूरी हो जाती है. हालांकि, अब बहुत जल्द सिविल लाइंस क्षेत्र समेत शहर के अन्य क्षेत्रों से आने वाले हजारों लोगों को इस जाम के झाम से निजात मिलने वाली है.

95 प्रतिशत से अधिक पूरा हुआ काम
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से यहां पर मल्टी लेवल कार पार्किंग का जो निर्माण कार्य जारी था. वह अब बनकर तैयार हो गई. बुधवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जिम्मेदार अफसरों संग यहां का निरीक्षण किया तो नोडल प्रभारी स्मार्ट सिटी आरके तिवारी ने बताया, कि थर्ड पार्टी द्वारा निरीक्षण का काम पूरी कर लिया गया. अब छोटे-छोटे कुछ काम बाकी हैं, 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है. नगर आयुक्त ने कहा, बचे हुए काम जल्द से जल्द कराकर इसे शुरू करा दीजिए.

एक साथ खड़ी हो सकेंगी 334 कारें, 100 बाइकें, छत पर कैफेटेरिया
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया, मल्टी लेवल कार पार्किंग में एक साथ 334 कारों को खड़ा किया जा सकेगा. साथ ही 100 बाइकें आराम से खड़ी हो जाएंगी. मल्टी लेवल कार पार्किंग की छत पर कैफेटेरिया होगी. साथ ही यहां पर आमजन से लेकर अधिवक्ता व अन्य दो स्थानों से अपनी कारों को ला, ले जा सकेंगे. भूतल पर 11 दुकानों का संचालन कराया जाएगा. कानपुर की 50 लाख की आबादी को पहली बार मल्टी लेवल कार पार्किंग का तोहफा मिलेगा, जिससे कचहरी, पुलिस लाइन, डीएम आफिस, तहसील कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर लगने वाले जाम से अब पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा.



Source link