2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना

2014 में ही हो गई थी भविष्यवाणी, एआर रहमान ने बताया ‘रामायण’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, अब सच हुआ सपना


Last Updated:

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के संगीत को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में चेन्नई में आयोजित एक इवेंट के दौरान रहमान ने फिल्म से जुड़ा अनोखा किस्सा बताया. उन्होंने बताया कि साल 2014 में सतीश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें ईमेल के जरिए अपने एक सपने के बारे में बताया था. उस सपने में रहमान देश-विदेश में म्यूजिकल शोज के जरिए ‘रामायण’ को दुनिया के सामने पेश कर रहे थे. अब यह सपना बिल्कुल सच साबित हो चुका है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एआर रहमान ने तैयार किया ‘रामायण’ का म्यूजिक. (फोटो साभार: IMDb/worldoframayana)

नई दिल्ली. मशहूर संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के संगीत को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने एक इवेंट के दौरान फिल्म जुड़ा एक ऐसा दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने बताया कि करीब 12 साल पहले सतीश नाम के एक फैन ने उन्हें ईमेल के जरिए अपने एक सपने के बारे में बताया था- जहां रहमान ‘रामायण’ को संगीत के जरिए दुनिया भर में पहुंचा रहे थे. अब एक दशक बाद हॉलीवुड के मशहूर कंपोजर हान्स जिमर के साथ मिलकर ‘रामायण’ का संगीत रचते वक्त रहमान को वही पुराना ईमेल याद आ गया, जो आज बिल्कुल सच साबित हो रहा है.

चेन्नई में आयोजित एक इवेंट में एआर रहमान ने साल 2014 से जुड़ा बेहद दिलचस्प ऑडियंस से शेयर किया. उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मैं आपके साथ एक खास बात शेयर करना चाहता हूं. साल 2014 में सतीश नाम के एक सज्जन ने इस बात की भविष्यवाणी की थी कि मैं आगे चलकर ‘रामायण’ के लिए संगीत तैयार करूंगा. इसके बाद उन्होंने सतीश के एक दशक पहले भेजे गए उस ईमेल को पढ़ा, जिसमें उन्होंने अपने इस खास सपने का जिक्र किया था.’

एआर रहमान को भेजे गए मेल में क्या लिखा था?

उस ईमेल में सतीश ने लिखा था, ‘आज तड़के आप मेरे सपने में आए थे और मुझे पूरा यकीन है कि यह सपना एक दिन सच जरूर होगा. मैंने देखा कि आप भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में म्यूजिकल शोज के जरिए हमारे महान महाकाव्य ‘रामायण’ को पेश कर रहे हैं.’ यहां पर देखिए एआर रहमान का वायरल वीडियो.

यश ने की एआर रहमान की जमकर तारीफ

इवेंट के दौरान कन्नड़ सुपरस्टार यश ने संगीतकार एआर रहमान के प्रति अपना आदर और प्यार जाहिर किया. उन्होंने रहमान की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम सभी रहमान सर के बहुत बड़े फैन हैं. सच कहूं तो मैंने तमिल भाषा उनके गानों को सुनकर ही सीखी है. अपने शुरुआती दिनों में मैं फिल्म ‘जेंटलमैन’ के गानों पर खूब डांस किया करता था. तमिल सिनेमा और संगीत इंडस्ट्री में उनका योगदान अतुलनीय है. अगर मैं किसी तमिल गाने को हिंदी में सुनता हूं, तो मुझे हमेशा लगता है कि उसमें कुछ कमी रह गई है. मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आप ‘रामायण’ का संगीत तैयार कर रहे हैं और मुझे आपके बनाए गानों पर परफॉर्म करने का शानदार मौका मिल रहा है.’

दिवाली के मौके पर रिलीज होगा पहला पार्ट

बताते चलें कि दंगल फेम निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा-बजट ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, इसका दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका बजट लगभग 4000 करोड़ बताया जा रहा है.



Source link