हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़तालः धारा 163 लागू, पुलिस जवानों की तैनाती, सरकार से वार्ता फेल

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़तालः धारा 163 लागू, पुलिस जवानों की तैनाती, सरकार से वार्ता फेल


Last Updated:

Haryana Bijli Karamchari Strike LIVE: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हिसार में प्रशासन अलर्ट पर है. अस्पतालों और जल आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाओं के लिए बिजली आपूर्ति जारी रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Zoom

हिसार.  हरियाणा में बीती राज से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गहए हैं. सरकार और बिजली कर्मचारियों की वार्ता में कोई सहमति नहीं बनी है. ऐसे में  अब हरियाणा पावर एम्प्लॉईज यूनियन की ओर से 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है. हिसार में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्रबंध किए हैं.

जिला प्रशासन की ओर से सब-स्टेशन, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और थर्मल पावर स्टेशन की विशेष निगरानी की जाएगी. इसके लिए उच्च अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं कंट्रोल रूम में वरिष्ठ लेवल के अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे. क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और बिजली प्रतिष्ठानों की निगरानी की व्यवस्था की जाएगी.

हड़ताल के दौरान हॉस्पिटल, वाटर सप्लाई, रेलवे जैसी सभी एसेंशियल सर्विसेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी बिजली संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है.  अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बिजली विभाग की आड़ में कोई उपद्रव न हो पाए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

पूरे जिले में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की  निगरानी में कानून व्यवस्था संभाली जाएगी. सब-स्टेशन, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और थर्मल पावर स्टेशन  सहित अन्य बिजली संस्थानों पर 400 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. 20 क्विक रिस्पांस एवं इमरजेंसी टीमें बना दी गई है. इसके अलावा पर्याप्त संख्या में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए गए हैं जो सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे.

उपायुक्त के कार्यालय के अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय स्तर पर 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी कर दिए गए हैं. उपायुक्त कार्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर 01662-231137, पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर 01662-237150, 8814012342 तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर 09812452597 का नम्बर है. सभी कंट्रोल रूम में 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है. अव्यवस्था की सूचना मिले तो तुरंत 112 पर कॉल करके भी दी जा सकती है.

बिजली मंत्री अनिल  विज ने क्या बताया

बिजली मंत्री अनिल विज ने यूनियन के साथ चंडीगढ़ में वार्ता की है और कहा कि सरकार ने भी नूंह और गुरुग्राम में निजी कंपनी को बिजली सप्लाई देने का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि नियामक आयोग के फैसले के खिलाफ अपील करेगी.



Source link