‘विधानसभा ब्लास्ट’ का AI से वीडियो बनाने वाला बिहार का युवक अरेस्ट, कर्नाटक में की थी हरकत


Last Updated:

Araria News: अररिया के रहने वाले एक युवक को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट किया. उस पर AI का दुर्पयोग कर दहशत फैलाने वाला वीडियो बनाने का आरोप है. दरअसल, उसने बेंगलुरु की विधानसभा को वीडियो में ब्लास्ट होते हुए दिखाया था. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे अरेस्ट कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

Top Deals Inside

'विधानसभा ब्लास्ट' का AI से वीडियो बनाने वाला बिहार का युवक अरेस्टZoom

अररिया का युवक बेंगलुरु में अरेस्ट किया गया.

अररियाः बिहार के रहने वाले एक युवक को AI की मदद से रील बनाना भारी पड़ गया. उसने कर्नाटक विधानसभा को ब्लास्ट करने वाला एक रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वह इतना वायरल हुआ कि सीधे पुलिस की नजर तक पहुंचा. युवक पर AI का दुर्पयोग करने की हरकत का आरोप लगा. बेंगलुरु पलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. वह मूल रूप से अररिया का रहने वाला है. उसका नाम हजरत अली शोएब बताया जा रहा है.

वीडियो में दिखाया विधानसभा ब्लास्ट
वायरल वीडियो से पूरा मामला तब सामने आया, जब बेंगलुरु पुलिस की सोशल मीडिया टीम की नजर इंस्टाग्राम वीडियो पर पड़ी. ये वीडियो @jnx_king_h_g नाम के इंस्टाग्राम हेंडल से पोस्ट किया गयाथा. शुरुआत में कर्नाटक विधानसभा की इमारत ‘विधान सौध’ दिखाई देती है. इसके बाद AI की मदद से इमारत में जोरदार धमाका होते हुए दिखाया गया. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था- विधानसभा उड़ा दिया बम से… फर्जी वीडियो से दहशत फैलाने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक्श लिया.

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की साइबर टीम ने जांच पड़ताल शुरू की. सबसे पहले उसका IP एड्रेस ट्रेस किया गया. इसी के आधार पर उसकी लोकेशन निकाली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह अररिया के बैरगाछी थाना क्षेत्र के कोशिकीपुर गांव का रहने वाला है. पूछताछ में उसने अपना नाम हजरत अली शोएब (25) बताया. बताया जा रहा है कि वह कुछ महीनों पहले काम करने के लिए बेंगलुरु शिफ्ट हुआ था.



Source link