‘जज ने 4 बार कहा फिर भी नहीं ली एलिमनी, बिग बॉस 20 में रो पड़ीं माही, जय से अलग होने पर किया शॉकिंग खुलासा

‘जज ने 4 बार कहा फिर भी नहीं ली एलिमनी, बिग बॉस 20 में रो पड़ीं माही, जय से अलग होने पर किया शॉकिंग खुलासा


Last Updated:

Mahhi Vij On Rejecting Alimony: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में माही विज अपनी बेटी तारा को याद कर काफी इमोशनल नजर आईं. इस दौरान उन्होंने जय भानुशाली से तलाक और एलिमनी न लेने के अपने फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया. जिसकी काफी चर्चा हो रही है, नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-

Zoom

Ex-पति को लेकर माही विज का शॉकिंग खुलासा (फोटो साभार- @mahhivij)

नई दिल्ली: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने गेम और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. शो के अंदर हाल ही में माही का एक बेहद इमोशनल रूप देखने को मिला, जहां वह अपनी बेटी तारा को याद करके काफी भावुक हो गईं.

इस दौरान उन्होंने अपनी सिंगल मदर बनने की जर्नी और जय भानुशाली के साथ तलाक से जुड़े कई खुलासे किए, जिन्हें सुनकर सभी हैरान रह गए .

जज ने 4 बार कहा, पर एलिमनी नहीं ली

शो के दौरान माही ने बताया कि उनकी पूरी दुनिया सिर्फ उनकी बेटी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है. माही ने रोते हुए कहा कि वह एक सिंगल मदर हैं और वह अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश संभाल रही हैं. उन्होंने बताया कि जय भानुशाली अक्सर उन्हें बाहर घूमने और अपनी लाइफ एंजॉय करने के लिए कहते हैं, लेकिन उनका मन हमेशा अपनी बेटी के साथ ही रहता है . अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए माही ने जय भानुशाली से तलाक का जिक्र किया. उन्होंने खुलासा किया कि कोर्ट में जज ने उनसे चार बार कहा था कि वह जय से गुजारा भत्ता यानी एलिमनी ले लें, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. माही का मानना है कि वह पैसे जय की कड़ी मेहनत की कमाई हैं, इसलिए उन्होंने जय से एक भी रुपया लेना सही नहीं समझा.

View this post on Instagram





Source link