Last Updated:
Vande Bharat Sleeper : देश में अभी केवल एक ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चल रही है. यह गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चल रही है. अब रेलवे दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलाएगा. इस ट्रेन का संचालन एक नंवबर से शुरू होगा.
गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर यात्रियों को खूब पसंद आ रही है.
नई दिल्ली. चेयर-कार वाली वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद रेलवे का पूरा फोकस अब लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर है. देश की एकमात्र वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अभी गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चल रही है. अब दूसरी वंदे भारत स्लीपर के रूट का भी ऐलान हो गया है. यह ट्रेन मुंबई और बेंगलुरु के बीच चलेगी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) हब बेंगलुरु से सीधे जोड़ने वाली इस सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन का संचालन एक नवंबर से शुरू हो जाएगा. इस रूट पर आधुनिक ट्रेन चलने से पश्चिमी और दक्षिणी भारत के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
मुंबई- बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने की जानकारी भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल पर एक पोस्ट साझा कर दी है. पहली वंदे भारत स्लीपर को यात्रियों का खूब साथ मिला है. गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर की सफलता से उत्साहित भारतीय रेलवे ने अब दूसरी वंदे भारत स्लीपर को पटरियों पर उतारने का फैसला लिया है.
रूट्स को लेकर गरमाई थी सियासत
वंदे भारत ट्रेनों के रूट आवंटन और नई परियोजनाओं को लेकर हाल के दिनों में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई थी. जब बनारस से अहमदाबाद के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की चर्चा उठी, तो इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और गरमा गई थी. बीजेपी के तमिलनाडु के अध्यक्ष रह चुके के. अन्नामलाई ने ट्रेनों के रूट चयन को लेकर सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि क्या सभी बड़ी परियोजनाएं केवल गुजरात ही जाएंगी? अन्नामलाई अब बीजेपी छोड़ चुके हैं.