U19 Women T20 World Cup: खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से पहला मुकाबला, नेपाल से भी टक्कर


होमखेलक्रिकेट

वर्ल्ड कप: खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से पहला मैच

Last Updated:

U19 Women T20 World Cup: लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जिसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से होगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित कर दिया। यह प्रतियोगिता 21 जनवरी से छह फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में खेली जाएगी. दो बार की चैंपियन भारतीय टीम को ग्रुप ए में सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ रखा गया है.

Top Deals Inside

वर्ल्ड कप: खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से पहला मैचZoom

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी

दुबई: भारत आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को काठमांडू में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम घोषित किया, जो 21 जनवरी से छह फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में खेला जाएगा.

चार-चार के ग्रुप में बंटी 16 टीम
इस प्रतियोगिता में 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार-चार टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है. प्रतियोगिता के मैच चट्टोग्राम, सिलहट और काठमांडू में खेले जाएंगे. दो बार के चैंपियन भारत को सह-मेजबान नेपाल, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

21 जनवरी को पहला मैच, 6 फरवरी को फाइनल
बांग्लादेश और यूएई 21 जनवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेलेंगे, जबकि इसी दिन सिलहट में ऑस्ट्रेलिया का सामना नाइजीरिया से होगा. ग्रुप चरण के मैच 26 जनवरी तक खेले जाएंगे. इसके बाद सुपर सिक्स शुरू होगा. दोनों सेमीफाइनल चार फरवरी को चट्टोग्राम में खेले जाएंगे. फाइनल भी छह फरवरी को चट्टोग्राम में ही होगा.

  • ग्रुप ए: भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल
  • ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ
  • ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
  • ग्रुप डी: इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड



Source link