Bikaner Bus Fire: महाजन में यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख

Bikaner Bus Fire: महाजन में यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख


Last Updated:

Bikaner Bus Fire News: बीकानेर के महाजन क्षेत्र में राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन से लालेरा के बीच यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस में देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई. जोधपुर से श्रीगंगानगर जा रही इस बस में आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि सभी यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए जैसे-तैसे अपनी जान बचाई. गनीमत रही कि इस दर्दनाक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन देखते ही देखते आगजनी की इस घटना में पूरी बस जलकर राख हो गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Bikaner Bus Fire News: महाजन में हाईवे पर यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग, जलकर राख

बीकानेर: बीकानेर जिले के महाजन इलाके से एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर महाजन से लालेरा के बीच चलती यात्रियों से भरी बस में अचानक भीषण आग लग गई. यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है, जब चारों तरफ सन्नाटा था और ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही पलों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह स्लीपर बस जोधपुर से रवाना होकर श्रीगंगानगर की ओर जा रही थी. रास्ते में महाजन और लालेरा के बीच अचानक बस के पिछले हिस्से या इंजन से धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते विकराल आग में बदल गया. रात के वक्त हाईवे पर हुए इस हादसे से वाहन चालकों और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों ने अपनी जान बचाने में सफलता हासिल कर ली.

यात्रियों ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान
हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे जो नींद में थे. जैसे ही बस में आग लगने और धुंए का अहसास हुआ, यात्रियों में अफरातफरी मच गई. हालांकि, ड्राइवर और यात्रियों ने असाधारण सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस से नीचे उतरने की कोशिश की. सभी यात्रियों ने जैसे-तैसे करके बस से बाहर कूदकर अपनी सुरक्षित जान बचाई. इस भयानक हादसे में किसी भी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं है, जिससे प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है.

आगजनी से बस पूरी तरह जलकर राख
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी स्लीपर बस आग का गोला बन गई. आगजनी की इस भयानक घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है और केवल उसका ढांचा ही बचा है.



Source link