925KM, 4 शहर, 1 विदेश, 11 दिन… श्रद्धा दुबे को किसने दिया इतना दिमाग? पुलिस से 10-12 घंटे आगे रही मॉडल

925KM, 4 शहर, 1 विदेश, 11 दिन… श्रद्धा दुबे को किसने दिया इतना दिमाग? पुलिस से 10-12 घंटे आगे रही मॉडल


लखनऊः बीते 9 तारीख से फरारी काट रही शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दूबे को आख़िरकार महाराष्ट्र के नागपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस ने दबोच लिया है. यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी श्रद्धा दूबे, दूसरी आरोपी श्रद्धा दूबे की छोटी बहन रश्मि दूबे और तीसरे आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया गया है. नागपुर के जिला कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश पुलिस आज आरोपी श्रद्धा दूबे और उसके सहयोगियों को लेकर लखनऊ आ रही है. आरोपी श्रद्धा दूबे की वजह से पुलिस के तीन अधिकारी डीसीपी, एसीपी और एसएचओ हटा दिए गए थे. तीनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के 48 घंटे के भीतर और मामले में यूपी एसटीएफ की एंट्री के बाद आरोपी श्रद्धा दूबे और उसके सहयोगियों को पुलिस ने लखनऊ से तक़रीबन 925 किलोमीटर की दूरी से गिरफ्तार किया है.

श्रद्धा के चलते पुलिस की हुई खूब किरकिरी
11 दिनों तक लखनऊ पुलिस की किरकिरी कराने के बाद शिवा मर्डर केस की आरोपी श्रद्धा दूबे अपनी सहयोगियों के साथ लखनऊ से तक़रीबन 925 किलोमीटर दूर नागपुर से गिरफ़्तार हो गई है. शिवा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ की एंट्री के बाद श्रद्धा दूबे की गिरफ्तारी संभव हो पायी है. पुलिस इस केस से कितनी फ्रस्ट्रेट हो चुकी थी आप इस वीडियो से अंदाज़ा लगा सकते हैं. श्रद्धा दूबे, रश्मि डूबे और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी के बाद ये पहला वीडियो है. काली रंग की गाड़ी में पुलिस अधिकारी तीनों आरोपी को पीछे की सीट पर बैठने को बोल रहे है. जिस पर आरोपी श्रद्धा दूबे और दूसरी आरोपी रश्मि दूबे ऑब्जेक्शन करती है. लेकिन, पुलिस अधिकारी कहते है की सांस लेने में दिक्कत होगी तो आगे दवाई दिला देंगे.

पुलिसवाला — मीडिया तो कुछ भी निकालती है..

श्रद्धा — मीडिया की वजह से तो सारा!!

पुलिसवाला — मीडिया ने ही तो भद पीट दी तुम्हारी.. ठीक है तुम्हारा अपना, तुमने जो किया वो ठीक है.. आओ बैठो ..चलो, पीछे बैठो..

श्रद्धा — (अपनी बहन से..) आगे बैठ जाओ.. सांस लेने में प्रॉब्लम होती है..

पुलिसवाला — अरे कोई नहीं, हम दवाई दिला देंगे..

श्रद्धा को कौन कर रहा था गाइड
श्रद्धा दूबे ग्यारह दिनों तक लखनऊ पुलिस के साथ चोर पुलिस का खेल खेल रही थी. जिस भी लोकेशन पर पुलिस पहुँचती मालूम चलता श्रद्धा दस बारह घंटे पहले यहाँ से जा चुकी है. लिहाजा, पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. आला अधिकारी सवालों से बचने लगे और आख़िरकार पुलिस के तीन बड़े अधिकारी हटा दिए गए. अब जब श्रद्धा दूबे को लखनऊ लाया जा रहा है. जाहिर तौर पर पुलिस पूछताछ के दौरान ये जानना चाहेगी की क्या श्रद्धा फरारी के दौरान किसी के कांटेक्ट में थी और क्या कोई उसे गाइड कर रहा था ??

गिरफ्तारी के वक्त भी ब्रांडेड कपड़ों में नजर आईं दोनों बहनें
पुलिस ने जब आरोपी श्रद्धा दूबे, आरोपी रश्मि दूबे समेत ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया तब तीनों आरोपी नागपुर के एक फ्लैट में थे. श्रद्धा और उसकी छोटी बहन रश्मि ब्रांडेड और महंगे कपड़े पहने हुए थे. इससे इन दोनों बहनों के लाइफ स्टाइल और महँगे शौक की जानकारी मिलती है. इंडो नेपाल बॉर्डर हो या फिर नेपाल या फिर आगरा फरारी के दौरान जहां से भी दोनों बहनो का सीसीटीवी या फिर फ़ोटो वायरल हुए उन सभी विजुअल और फ़ोटो में दोनों बहनें ब्रांडेड और महंगे कपड़े में ही दिख रही हैं. फरारी के दौरान केवल ये लोग पुलिस से बचने के लिए छोटे होटल में रुकी.

अब जरा फरारी के दौरान इनका लोकेशन देखिए
नौ तारीख को FIR दर्ज हुई. दस तारीख को श्रद्धा, रश्मि और दानिश सुबह छह बजे के आसपास इंडो नेपाल रूपयीडियाहा बॉर्डर से नेपाल फरार हो गईं. कुछ दिन नेपाल में रहने के बाद लखनऊ आईं. लखनऊ से रायबरेली गईं. रायबरेली से फिर लखनऊ आईं. लखनऊ आकर मीडिया से बात की. लखनऊ से आगरा गई और आगरा से नागपुर गई. इस बीच लखनऊ पुलिस को चकमा देती रहीं. आरोपी श्रद्धा ने पुलिस को चकमा देने के लिए नागपुर जाने के लिए कानपुर से टैक्सी की. आरोपी श्रद्धा बुर्का भी पहन रही थी, ताकि सीसीटीवी में उसकी तस्वीर ना आए. फरारी के दौरान वो पुलिस से 10-12 घंटे आगे रहती थी.

लखनऊ पुलिस की वर्किंग स्टाइल पर उठे सवाल
नेपाल से लेकर लखनऊ तक आरोपी श्रद्धा दूबे अपना वीडियो बयान जारी कर और मीडिया से बात करके सफ़ाई दे रही थी और बार-बार दोहरा रही थी की शिवा ने सुसाइड किया है. लेकिन, सवाल उठ रहे थे कि सुसाइड है तो फरार क्यो हो ?? क्यों नहीं मृतक शिवा की मां के सामने गई. पुलिस के सामने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा? आज श्रद्धा डूबे की गिरफ्तारी के बाद भले ही लखनऊ पुलिस अपना पीठ थपथपाए. लेकिन लखनऊ पुलिस के कार्यप्राणी पर सवाल तो उठे?

श्रद्धा के गिरफ्तार होने पर शिवा की मां की आंखों में आए आंसू
मृतक शिवा की मां रजनी शर्मा की आंखें नम हैं. मां की आंखों में आंसू हैं. श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद मां को न्याय की आस जगी है ?? तो वहीं लखनऊ पुलिस आरोपी श्रद्धा के इनकम समेत माफिया कनेक्शन और सबसे महत्वपूर्ण की शिवा ने सुसाइड किया या धक्का देकर हत्या की गई, पुलिस इन सभी सवालों का पता लगाने की कोशिश करेगी. अगर शिवा ने आत्महत्या की है तो पुलिस के सामने सवाल उठते हैं की क्या इसके लिए श्रद्धा ने उसे उकसाया. क्योंकि कई ऑडियो क्लिप वायरल हुए हैं, जिसमे शिवा के साथ श्रद्धा बदतीमीजी कर रही है.



Source link