12वीं मंजिल से लटकी थी 3 साल की बच्‍ची, फ्लैट के गेट पर लगा था ताला, रेस्‍क्‍यू तक हलक में अटकी रहीं सबकी सांसे | Video

12वीं मंजिल से लटकी थी 3 साल की बच्‍ची, फ्लैट के गेट पर लगा था ताला, रेस्‍क्‍यू तक हलक में अटकी रहीं सबकी सांसे | Video


होमदुनियाचीन

12वीं मंजिल से लटकी थी बच्‍ची, फ्लैट के गेट पर था ताला, हलक में अटकी सांसे

Last Updated:

चीन के फुजियान से बेहद खौफनाक वीडियो सामना आया है. यह वीडियो 12 मंजिल से लटकी एक 3 साल की बच्‍ची के रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन का है. जानिए, कैसे इस हालात में पहुंची बच्‍ची और किसी तरह पूरा किया गया उसका रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन.

Zoom

3 साल की बच्‍ची ने हलक में अटकाईं सांसें. (Image: @NewsZonex24)

Viral Video: चीन के फुजियान प्रांत के झांगपिंग शहर में दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां 12वीं मंजिल की खिड़की से तीन साल की एक बच्ची बाहर लटक गई. सिर्फ बच्ची का सिर खिड़की की लोहे की ग्रिल के अंदर था और बाकी पूरा शरीर बाहर की तरह लटका हुआ था. वीडियो में दिख रहा है कि बच्‍ची में मजबूरी से खिड़की की किनारी को पकड़ रखा है और उसने अपने पैर ग्रिल पर ही अटका रखें है. यह नजारा जिसने देखा उसकी सांसों हलक में अटक गईं. सभी को बस यही खौफ सता रहा था कि कहीं बच्‍ची नीचे ना गिर जाए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 17 अक्टूबर की सुबह करीब 7:48 बजे की है. बच्‍ची को ग्रिल से लटकता देख पड़ोसियों ने पहले घर में दस्‍तक दी, पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने इस बाबत स्‍थानीय पुलिस और फायरब्रिगेड को जानकारी दी. मौके पर पहुंची टीम ने घर के दरवाजे को खुलवाने की कोशिश की, लेकिन उन्‍हें भी भीतर से कोई जवाब नहीं किया. इसके बाद, रेस्‍क्‍यू टीम को दो हिस्‍सों में बांटा गया. पहली टीम को 11 मंजिल के नीचे वाले फ्लैट में जाकर बच्‍ची को सहारा देने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई, जबकि दूसरी टीम ने फ्लैट के गेट का लॉक काटना शुरू किया.

रेस्‍क्‍यू मिशन में जुटी पहली टीम नीचे के फ्लैट में पहुंची. टीम ने बच्‍ची को एक स्‍टूल के जरिए सहारा देना शुरू किया, जिससे उसकी पकड़ ढीली न हो. कुछ मिनटों की कवायद के बाद फ्लैट के गेट का लॉक काट रेस्‍क्‍यू टीम ने फ्लैट में दाखिल हो गई और सकुशल बच्‍ची को बचाने में कामयाब रही. बच्‍ची को बचाने के बाद हुई जांच में पता चला कि बच्‍ची के पिता अपनी नौकरी पर गए हुए थे, जबकि उसकी मां उसे सोता छोड़ सामान खरीदने चली गई थी. इसी बीच बच्‍ची की नींद खुल गई और एक हादसा होते होते बच गया.



Source link