सोशल मीडिया पोस्ट लेकर आईं काल? 27 साल के इन्फ्लूएंसर की मौत के पीछे कौन, पिता ने लगाए आरोप

सोशल मीडिया पोस्ट लेकर आईं काल? 27 साल के इन्फ्लूएंसर की मौत के पीछे कौन, पिता ने लगाए आरोप


होमताजा खबरदेश

सोशल मीडिया पोस्ट लेकर आईं काल? 27 साल के इन्फ्लूएंसर की मौत के पीछे कौन?

Last Updated:

चेन्नई में 27 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर वी हरीश ने साइबर बुलिंग और मानहानिकारक पोस्ट से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में पिता ने जेसन सैमुअल नाम के यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

सोशल मी‍ड‍िया इन्‍फ्लूएंसर हरीश मामले में प‍िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

चेन्नई में एक 27 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वित्तीय सलाहकार वी हरीश की मौत को लेकर अब उनके पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वी हरीश ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी और उनके विला में उनका शव बरामद हुआ था. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के पिता जे विनयागम ने अब आरोप लगाए हैं कि लगातार साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया पर की जा रहीं मानहानिकारक पोस्ट्स के कारण उनके बेटे को गंभीर मानसिक तनाव हो गया था और इसी वजह से उसने सुसाइड की.

पुलिस की जांच में सामने आया कि हरीश के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. पिछले पांच साल से वे लगातार वित्त और निवेश से जुड़े कंटेंट पोस्ट कर रहे थे. मंगलवार को उन्हें चेन्नई के मुत्तुकाडू स्थित किराए के विला में मृत अवस्था में पाया गया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पिता ने बताया, इसी सितंबर में हरीश का ऑनलाइन चैनल मास-रिपोर्टिंग के बाद ब्लॉक कर दिया गया. इसके बाद उसने दूसरा अकाउंट बनाया लेकिन कुछ समय बाद वह भी बंद हो गया. तीसरी बार फिर नया चैनल शुरू किया, लेकिन वह भी रिपोर्ट कर ब्लॉक करवा दिया गया. विनयागम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि ऐसा एक अन्य इन्फ्लुएंसर जेसन सैमुअल के कारण हुआ है. उन्होंने बताया कि जेसन की वजह से उनके बेटे को लगातार साइबर बुलिंग, मानहानिकारक पोस्ट्स और धमकियों का शिकार बनाया.

शिकायत में कहा गया है कि 18 अक्टूबर को सैमुअल ने कई वीडियो और पोस्ट्स जारी कर हरीश पर धोखाधड़ी और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए थे और लोगों से अपील की थी कि वह उसे रिपोर्ट करें. हरीश ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने सैमुअल को अपने इस आत्मघाती कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि सैमुअल ने धमकी दी थी कि उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक करवा दिए जाएंगे और नए अकाउंट बनाने से रोका जाएगा.

सैमुअल ने सोशल मीडिया पर आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल हरिश की क्रेडेंशियल्स और वित्तीय सलाह देने के अधिकार पर सवाल उठाए थे.

यह मामला सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर बुलिंग और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को फिर से चर्चा में लाया है. पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. हरिश के परिवार ने न्याय की मांग की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत पर विशेषज्ञ जोर दे रहे हैं.



Source link