‘रामायण’ के गाने ‘रावण तांडव’ में यश ने उड़ाए होश, मगर एआर रहमान से खफा हुए फैंस, बोले- सीक्वल से हटाओ

‘रामायण’ के गाने ‘रावण तांडव’ में यश ने उड़ाए होश, मगर एआर रहमान से खफा हुए फैंस, बोले- सीक्वल से हटाओ


Last Updated:

रामायण का दशहरे पर यश का रावण तांडव गाना रिलीज हुआ जिसे कुमार विश्वास ने लिखा. इस गाने को देखने के बाद यूजर्स का मिक्स रिएक्शन देखने को मिला. कुछ ने यश की खूब तारीफ की तो कुछ ने एआर रहमान को लेकर निराशा जताई.

Zoom

रणबीर कपूर की रामायण दिवाली पर रिलीज होने वाली है. दशहरे के मौके से मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. पहले दिन के आंकड़े जोरदार भी रहे. अब इस बीच मेकर्स ने रामायण पार्ट वन का दूसरा गाना ‘रावण तांडव’ रिलीज किया. जिसमें यश का मजबूत अवतार देखने को मिला. सोशल मीडिया पर इस गाने को सुनने के बाद फैंस ने मिक्स रिएक्शन भी दिया. चलिए बताते हैं आखिर फैंस क्या कह रहे हैं.

रामायण का रावण तांडव सॉन्ग दशहरे पर रिलीज हुआ. नमित मल्होत्रा की फिल्म के इस गाने में यश का दमदार अवतार और मेहनत देखने को मिली. गाने को विशाल ददलानी ने गाया है तो इसे लिखा डॉक्टर कुमार विश्वास ने है. गाने में म्यूजिक हंस जिमर और ए आर रहमान ने दिया है.

एक मिनट 55 सेकंड के गाने की बात करें तो इसमें यश यानी रावण की भगवान शिव के प्रति भक्ति दिखाई गई है. वह शिव की आरती करता है और शिव तांडव स्त्रोत पर तैयार हुआ ये गीत गाते हुए तांडव करता है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि यश ने जोरदार परफॉर्म किया है. वो बेशक कोरियोग्राफी हो या फिर उनकी ऊर्जा, दर्शक इसकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं.

यश के कायल हुए फैंस

गाने पर सबसे ज्यादा कमेंट्स यश के फैंस के हैं. जिन्हें उनकी परफॉर्मेंस जोरदार लगी. साथ ही लोगों ने कहा कि यश ने अपने मजबूत अभिनय से जान फूंक दी है. जिसकी वजह से वह सिर्फ राम के लिए ही नहीं, बल्कि रावण को देखने के लिए भी थिएटर जाएंगे.

एआर रहमान को लेकर क्या बोले फैंस

रेडिट पर एक पोस्ट भी वायरल हुआ. जिसके कमेंट बॉक्स में ऐसे कमेंट देखने को मिले जिसमें फैंस ने एआर रहमान को लेकर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सही चॉइस नहीं थे. वहीं एक ने तो ये भी रिक्वेस्ट की कि रामायण पार्ट 2 में मेकर्स को उन्हें रिप्लेस कर देना चाहिए.

दूसरे भाग में रिप्लेस करने की मांग
एक यूजर ने लिखा, “एआर रहमान इस फिल्म के लिए सही विकल्प नहीं हैं.” वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, “ ये वाला एआर रहमान की औसत दर्जे की परफॉर्मेंस है. उन्हें इस फिल्म के लिए चुनना एक गलती थी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “नमित, अभी भी देर नहीं हुई है. उम्मीद है कि पार्ट 2 में उनकी जगह किसी और संगीतकार को लिया जाएगा.” एक और यूजर ने लिखा, “एआर रहमान का सुनहरा दौर अब बीत चुका है.यह उम्मीद से कहीं ज्यादा निराशाजनक है.”



Source link