मुझे शादी-वादी के चक्कर में नहीं पड़ना… दोस्त के पापा से सगाई करने वाली रीना का वीडियो वायरल

मुझे शादी-वादी के चक्कर में नहीं पड़ना… दोस्त के पापा से सगाई करने वाली रीना का वीडियो वायरल


Last Updated:

सोशल मीडिया पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ सगाई करने का वीडियो सामने आने के बाद रीना राजपूत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शादी वादी के चक्कर में मुझे नहीं पड़ना वाले गाने पर डांस कर रही है. हालांकि रीना शादी करेगी या नहीं, इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है.

Zoom

औरेया में बुजुर्ग ने बेटी की दोस्त से की सगाई.

औरैयाः उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में 85 वर्षीय रामसुखर और 30 वर्षीय रीना राजपूत की सगाई का मामला सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियों में है. सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब रीना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो ने इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं. रीना ने वीडियो में क्या कहा? वायरल वीडियो में रीना फिल्मी गाने ‘शादी-वाड़ी के चक्कर में मुझे नहीं पड़ना’ पर रील बनाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनके सगाई और शादी के फैसले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो से उनके अंतिम फैसले की स्थिति स्पष्ट नहीं होती.

10 अक्टूबर को हुई थी सगाई
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 10 अक्टूबर को औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में रामसुखर और रीना की सगाई का कार्यक्रम हुआ था. समारोह का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद दोनों उम्र के बीच बड़े अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी.

कैसे हुई दोनों की पहचान?
बताया गया कि रामसुखर की बेटी राधा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती हैं. इंस्टाग्राम के जरिए उनकी पहचान रीना राजपूत से हुई थी. इसी सिलसिले में रीना का रामसुखर के घर आना-जाना शुरू हुआ. रामसुखर के अनुसार, रीना ने उनकी बेटी से शादी को लेकर बात की थी, जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी थी. अब नए वीडियो से फिर उठे सवाल सगाई के बाद रीना के भाई सागर ने भी सोशल मीडिया पर दोनों के साथ के वीडियो साझा किए थे. अब रीना की नई रील सामने आने के बाद लोग इस रिश्ते के भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

रीना का क्या होगा अगला कदम
हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि रीना ने शादी से इनकार कर दिया है. फिलहाल, सगाई के बाद वायरल हो रहे वीडियो और सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं के बीच दोनों के शादी के फैसले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है. इससे पहले 30 साल की रीना से शादी करने का ऐलान करने वाले 75 साल के रामसुगर ने अब शादी से इंकार करते हुए सगाई को नाटक करार दिया है. उनका कहना है कि यह सब उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर किया ओर वह राधा से कोई शादी करने नहीं जा रहे हैं.

बुजुर्ग ने सगाई को बताया था नाटक
30 वर्षीय रीना और 75 वर्षीय रामसुधर की सगाई का मामला नया मोड़ ले गया, बुजुर्ग ने वीडियो जारी कर सगाई की कहानी को बताया स्क्रिप्टेड. कहा कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया गया था. वीडियो 30 वर्षीय रीना राजपूत और 75 वर्षीय रामसुधर की कथित सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आया. मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. उम्र के करीब 45 वर्ष के अंतर के चलते सुर्खियों में आए इस मामले में रामसुधर ने एक वीडियो जारी कर सगाई की पूरी कहानी को स्क्रिप्टेड बताया है.



Source link