Last Updated:
बैतूल जिले के धौल गांव में मक्का के बड़े खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बीमार लोगों में चार महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि बाकी चार लोगों की स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है. परिवार ने आशंका जताई है कि बड़े तलने के लिए इस्तेमाल किए गए तेल में कीटनाशक मिलाया गया हो सकता है.
बैतूल में बड़े खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोग बीमार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के धौल गांव में मक्का के बड़े खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बीमार लोगों में चार महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि बाकी चार लोगों की स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है. परिवार ने आशंका जताई है कि बड़े तलने के लिए इस्तेमाल किए गए तेल में कीटनाशक मिलाया गया हो सकता है. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
मक्का के बड़े का स्वाद कड़वा लगने पर हुआ शक
परिजनों के मुताबिक, बीती रात घर में मक्का के बड़े बनाए गए थे. परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही बड़ा खाया, उसे उसका स्वाद बेहद कड़वा लगा. इसके बाद परिवार के लोगों को संदेह हुआ और तेल की जांच की गई। बताया जा रहा है कि जिस तेल में बड़े तले गए थे, उसमें से कीटनाशक जैसी तेज गंध आ रही थी.इसके बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है.
परिवार ने पुलिस को सौंपी कीटनाशक की बोतल
पीड़ित परिवार ने मामले में गंभीर आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि तेल में किसी ने जानबूझकर कीटनाशक मिलाया हो सकता है. परिवार ने पुलिस को एक कीटनाशक की बोतल भी सौंपी है, ताकि मामले की जांच की जा सके.हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तेल में वास्तव में कीटनाशक मिला था या नहीं. यह पदार्थ तेल तक कैसे पहुंचा. इसके पीछे किसी की साजिश है या कोई दुर्घटना, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. तेल और अन्य संदिग्ध सामग्री की जांच तथा मेडिकल रिपोर्ट से घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. फिलहाल जिला अस्पताल में सभी पांचों लोगों का इलाज जारी है.