न्यूजीलैंड-अफ्रीका जैसा मैदान, साथ में गोबिंदसागर झील…हिमाचल में बेहद शानदार है लुहणू मैदान, विराट कोहली भी यहां दिखा चुके हैं जलवा

न्यूजीलैंड-अफ्रीका जैसा मैदान, साथ में गोबिंदसागर झील…हिमाचल में बेहद शानदार है लुहणू मैदान, विराट कोहली भी यहां दिखा चुके हैं जलवा


Last Updated:

Himachal Luhnu Cricket Stadium: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित लुहणू क्रिकेट स्टेडियम अपनी खूबसूरती और आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चा में है. गोबिंदसागर झील के किनारे बने इस मैदान पर रणजी ट्रॉफी मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां विराट कोहली भी आ चुके हैं.

Zoom

बिलासपुर जिले में स्थित लुहणु मैदान में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी मुकाबला खेला जा रहा है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों से जब भी क्रिकेट की बात होती है तो धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम याद आता है. हालांकि, हिमाचल में एक और खुबसूरत क्रिकेट स्टेडियम है. आजकल यहां पर रणजी का मुकाबला खेला जा रहा है. यहां पर बिलासपुर के लुहणू स्टेडियम की बात हो रही है. गोबिंदसागर झील के किनारे पर बना यह स्टेडियम बेहद ही शानदार है और यहा पर मैचों के अलावा राजनीतिक रैलियां भी होती रही हैं.

बिलासपुर जिले में स्थित लुहणु मैदान में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी सरफराज का बल्ला खूब चला है और उन्होंने 154 रन की पारी यहां खेली. इस मैदान के साथ अब बिलासपुर भालुपल्ली लेह रेललाइन भी बन रही है.

लुहणू मैदान पर पहली बार 1999 में यूथ क्रिकेट की मेजबानी की गई थी और फिर इसके बाद 2001/02 रणजी ट्रॉफी में हिमाचल-दिल्ली मैच के बीच यहां मुकाबला हुआ. उसके बाद 2002/03 में हैदराबाद के विरुद्ध मैच हुआ. हालांकि, उसके बाद इस मैदान पर कभी रणजी मुकाबले नहीं हुआ. हाल ही में हो रहा मुंबई और हिमाचल का मुकाबला धर्मशाला में होना था, लेकिन वहां पर स्टेडियम की तैयारियां अधूरी होने पर मैच यहां शिफ्ट किया गया.

View this post on Instagram





Source link