दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वर्दी से लेकर बाइक तक भत्ते में इजाफा, सीएम योगी का ऐलान

दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वर्दी से लेकर बाइक तक भत्ते में इजाफा, सीएम योगी का ऐलान


Last Updated:

UP Police Allowance Hike: यूपी में पुलिसकर्मियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने मोटरसाइकिल भत्ते से लेकर वर्दी और ड्यूटी भत्ते तक में बढ़ोतरी की है. मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जबकि आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों के भत्ते में भी इजाफा किया गया है.

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों के लिए सीएम योगी ने बड़ी घोषणा की है. सरकार ने पुलिसकर्मियों के मोटरसाइकिल भत्ते से लेकर वर्दी और ड्यूटी से जुड़े भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. लंबे समय से लंबित मांगों पर फैसला लेते हुए सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राहत दी है.

सरकार ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाले मोटरसाइकिल भत्ते में बढ़ोतरी की है. अब तक इस मद में हर महीने 700 रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. इससे पात्र पुलिसकर्मियों को हर महीने पहले के मुकाबले 300 रुपये अधिक मिलेंगे.

यूनिफॉर्म भत्ते में भी बड़ी बढ़ोतरी
पुलिस अधिकारियों की वर्दी के लिए मिलने वाले भत्ते में भी इजाफा किया गया है. सीपीएस कैडर के अधिकारियों का यूनिफॉर्म भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. इस फैसले से संबंधित अधिकारियों को वर्दी के खर्च के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि मिलेगी.

आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों को भी राहत
सरकार ने आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों के भत्तों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है. फूल ड्यूटी के तहत आरक्षियों का भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है. वहीं, मुख्य आरक्षियों का भत्ता भी बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया गया है.

पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर सरकार का जोर
सरकार के इस फैसले को पुलिस विभाग में लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. पुलिसकर्मी प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में भत्तों में बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.



Source link