दिल्ली की रेसकोर्स मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर? बिजली-पानी कटा तो बोले इमाम- इस न छेड़ा जाए

दिल्ली की रेसकोर्स मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर? बिजली-पानी कटा तो बोले इमाम- इस न छेड़ा जाए


Racecourse Masjid: दिल्ली में पीएम आवास के पास 125 साल पुरानी रेसकोर्स मस्जिद पर डिमोलिशन की तलवार लटकी हुई है. इस मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन का खतरा मंडरा रहा है. मस्जिद के इमाम मौलवी हारून का कहना कि 17 अक्टूबर को लैंड एंड डेवलपमेंट (L&DO) ने मस्जिद को खाली करने के लिए 6 दिन का वक्त दिया है. इससे पहले 7 अक्टूबर मस्जिद का बिजली पानी काट दिया है. मस्जिद फिलहाल खाली है. वहीं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में किरेन रिजिजू से दखल देने की मांग की है. इससे पहले सोमवार को इस मुद्दे को लेकर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद एक एक डेलिगेशन ने अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर इस मसले पर दखल की मांग की है. वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से लेकर कश्मीरी नेता मीरवाइज उमर फारूक तक ने चिंता जताते हुए सरकार से दखल की मांग की है.

रेसकोर्स मस्जिद के इमाम मौलवी हारून का कहना है कि ये मस्जिद वक्फ संपत्ति के रूप में रजिस्टर्ड है और मैं वक्फ का इमाम हूं. हमारी गुजारिश है कि इस मस्जिद को ना छेड़ा जाए. फिलहाल मस्जिद जाने वाले रास्ते को बंद रखा गया है. मस्जिद जाने वाले रस्ते पर L&DO की तरफ से एक चेतावनी नोटिस लगा है, जिस पर लिखा है कि ये भूमि और विकास कार्यालय की संपत्ति इस पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा, निर्माण या अन्य अवैध गतिविधि कानूनन अपराध है.

‘रेसकोर्स मस्जिद को तोड़ने का लिखित आदेश नहीं’

इमाम रेसकोर्स मस्जिद के इमाम मौलवी हारून ने न्यूज18 इंडिया से कहा कि मस्जिद के साथ कभी कोई विवाद नहीं रहा है. 7 तारीख को यहां से झुग्गियों को तोड़ा गया, तब इन्होंने हमारा बिजली पानी बंद कर दिया. यहां अधिकारी ने कहा कि मस्जिद खाली कर दें. उन्होंने मौखिक रूप से कहा. उन्होंने मस्जिद खाली करने के लिए कहा कि हमारे पास कोई लिखित आदेश नहीं है.

‘यह वक्फ की संपत्ति’

इमाम मौलवी हारून ने आगे कहा, ‘वक्फ की संपति है. वक्फ के रूप में रजिस्टर है. मैं यही चाहूंगा ज्यादा विवाद ना बढ़ाया जाए और जो सच है, उस पर अमल किया जाए. कहीं कुछ नहीं था. जब से ये मस्जिद है ना L &DO था, ना NDMC.  मुझे 40 साल हो गए इमामत हो गये. कभी कोई शिकायत नहीं रही. यहां झुग्गियों को लेकर कार्रवाई हुई. हमारा इस फ़साने में कोई जिक्र नहीं है. दो बीघा कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड में गजट है. मैं वक्फ का इमाम हूं.’

दिल्ली में रेसकोर्स मस्जिद पर लटकी डिमोलिशन की तलवार, मस्जिद का बिजली पानी काटा गया

उन्होंने आगे कहा, ‘यहां जो सूरतेहाल है, वो मैंने वक्फ को बताया है. बोर्ड के L &DO को लिखा है. तीन दिन पहले जेनरेटर मंगवाया है. नमाजियों के लिए ये रास्ता एक तरह से बंद है. कभी इजाजत मिल जाती है, कभी नहीं मिलती. कल नमाज़ी आये. मेरी दरखास्त है अमन के साथ जैसे रहते चले आए हैं, वैसे हम रहें. एयरफोर्स हमारे साथ लगा है, PM आवास पास है… ना हमें और ना उन्हें हमसे कोई शिकायत है. एसडीएम चाणक्यपुरी गीता ग्रोवर ने सर्वे किया. 29 अक्टूबर 2025 को किए गए सर्वे में मस्जिद का कोई जिक्र नहीं है. उसी सर्वे के आधार पर कार्रवाई हुई है. वक़्फ़ बोर्ड ने भी L&DO को लिखा है कि ये हमारी मस्जिद है.

चंद्रशेखर ने क्या अपील की?

वहीं, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी इस मामले पर सरकार से दखल देने की मांग की है. उन्होंने पोस्ट कर कहा, ‘दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 100 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के लिए छह दिन का नोटिस दिए जाने और बिजली-पानी की आपूर्ति बंद किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है. मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हारून साहब के अनुसार, मस्जिद पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है और नमाज़ियों को मस्जिद में नमाज़ अदा करने से रोका जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद वक़्फ़ की जमीन पर स्थित है और इसका उल्लेख 1977 के दिल्ली गजट और NDMC की विरासत सूची में होने का दावा किया गया है.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को टैग करके मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने आगे लिखा, ‘मस्जिद की बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल कराई जाए, नमाज़ियों की आवाजाही और नमाज़ अदा करने में आ रही बाधाएं दूर की जाएं तथा किसी भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। मस्जिद के संरक्षण और नमाज़ियों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए.’



Source link