डमी ऑडिशन ने चमका दी परिणीति की किस्मत, आदित्य चोपड़ा ने एक झटके में दे डाली थीं 3 फिल्में, ऐसे बन गईं हीरोइन

डमी ऑडिशन ने चमका दी परिणीति की किस्मत, आदित्य चोपड़ा ने एक झटके में दे डाली थीं 3 फिल्में, ऐसे बन गईं हीरोइन


Last Updated:

परिणीति चोपड़ा इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं, लेकिन मंदी के कारण भारत लौटने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स में पीआर का काम संभाला. एक डमी ऑडिशन के बाद उन्हें लेडीज वर्सेस रिकी बहल फिल्म में अभिनय किया.

नई दिल्ली. मनोरंजन जगत के ग्लैमर और चमक-धमक में आमतौर पर स्टार्स और उनकी मैनेजर्स का रिश्ता सिर्फ काम और शेड्यूलिंग तक सीमित रहता है, लेकिन जब वही मैनेजर किसी फिल्म का हिस्सा बनकर पर्दे पर साथ खड़ी दिखे, तो यह किसी कुदरत के करिश्मे से कम नहीं है और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस बात का बड़ा उदाहरण हैं.

कहते हैं कि हम चाहे कितने भी प्लान कर लें, होता वही है जो किस्मत में लिखा होता है. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. कहा जाता है कि परिणीति कभी अभिनेत्री बनना ही नहीं चाहती थीं. इसीलिए उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली थी. उनका सपना ब्रिटेन में एक सफल इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का था, लेकिन किस्मत का पासा कुछ ऐसा पलटा कि उन्हें भारत लौटना पड़ा.

22 अक्टूबर को जन्मी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 17 साल की उम्र में इंग्लैंड गईं और मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली. वह बैंक में निवेश सलाहकार बनना चाहती थीं, लेकिन मंदी के कारण उन्हें भारत लौटना पड़ा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भारत लौटने के बाद वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के जरिए यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग से जुड़ीं. फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रमोशन के दौरान वह अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के इंटरव्यू और प्रमोशन का काम संभालती थीं. बताया जाता है कि इस दौरान परिणीति चोपड़ा को अहसास हुआ कि एक्टिंग का काम कितना क्रिएटिव है.

कंपनी के कहने पर उन्होंने सिर्फ मजाक में एक डमी ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘जब वी मेट’ के ‘गीत’ के डायलॉग बोले थे, जब यह ऑडिशन टेप निर्माता आदित्य चोपड़ा ने देखा, तो वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत परिणीति को ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ (2011), ‘इश्कजादे’ (2012) और शुद्ध देसी रोमांस (2013) जैसी फिल्मों का ऑफर दे दिया था.

पीआर का काम संभालने के ठीक 3 महीने बाद परिणीति ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ (2011) से बतौर अभिनेत्री अपना फिल्मी सफर शुरू किया, जिसमें अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह उनके सह कलाकार थे. भले ही इन फिल्मों ने बहुत अच्छा बिजनेस नहीं किया हो मगर परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, हालांकि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस बात खुलासा सोशल मीडिया के जरिए भी किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फैन्स के कुछ सवालों के जवाब देने के दौरान बताया इस बात का जिक्र किया था.

एक सवाल में परिणीति से उनकी लेडी क्रश अनुष्का शर्मा के बारे में सवाल पूछा गया तो परिणीति ने बताया कि उनके और अनुष्का शर्मा के बीच में खास बॉन्डिंग है. दरअसल, जिस प्रॉडक्शन हाउस ने अनुष्का शर्मा को लॉन्च किया था, परिणीति उसी में मार्केटिंग टीम में काम करती थीं.

परिणीति ने बताया कि वह अनुष्का के मीडिया इंटरव्यूज मैनेज किया करती थीं. परिणीति ने कहा, “मैं बैंड बाजा बारात के लिए अनुष्का के इंटरव्यू हैंडल करती थी. फिर 3 महीने के अंदर लेडीज वर्सेज रिकी बहल में हम को-स्टार बन गए. कूल है ना?”

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link