‘जेलर 2’ में मोहनलाल को लेकर क्यों मचा बवाल? बॉडी डबल ने खोली पोल, बोले- फिल्म में मेरा चेहरा तक नहीं दिखाया

‘जेलर 2’ में मोहनलाल को लेकर क्यों मचा बवाल? बॉडी डबल ने खोली पोल, बोले- फिल्म में मेरा चेहरा तक नहीं दिखाया


Last Updated:

रजनीकांत की जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में मोहनलाल के कैमियो को लेकर उठे बॉडी डबल के विवाद पर अब जॉबी कोडाकारा ने सफाई दी है. फिल्म ने अब तक 541 करोड़ का कारोबार किया है.

Zoom

सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. महज 5-6 दिन के अंदर इसने ताबड़तोड़ आंकड़ा पार कर लिया है. रजनीकांत की फिल्म में इस बार ऋतिक रोशन से लेकर मोहनलाल का कैमियो भी देखने को मिला. इन कैमियो को देख फैंस ने थिएटर में जमकर तालियां भी बजाई. मगर देखते ही देखते मोहनलाल के कैमियो पर एक विवाद भी हुआ. अब जेलर 2 में मोहनलाल के बॉडी डबल का रिेक्शन सामने आया है जिन्होंने मलयालम सुपरस्टार की उपस्थिति को लेकर हुए विवाद पर अपना नजरिया रखा है.

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि मोहनलाल को लेकर जेलर 2 की उपस्थिति को लेकर विवाद क्या है? मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडाकारा ने जेलर 2 की रिलीज के दिन सुपरस्टार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की. जिसे देखने के बाद अटकलें लगने लगीं कि फिल्म के कुछ सीन में मोहनलाल की जगह बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है. कुछ दर्शकों ने दावा किया कि जॉबी ने मोहनलाल के कुछ सीन, यहां तक कि क्लाइमैक्स के सीन भी किए हैं.

बॉडी डबल जॉबी ने किया रिएक्ट
बॉडी डबल जॉबी कोडाकारा यूट्यूब चैनल ‘Jango Space’ को दिए इंटरव्यू में इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि जेलर 2 में उनका रोल सिर्फ लिमिटिड था. उन्होंने चंद शॉट्स ही दिए हैं.

क्या कहा मोहनलाल के बॉडी डबल ने
उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो एक या दो मेरे दो शॉट्स का इस्तेमाल ही फिल्म में किया गया है. सिर्फ मेरे हाथ और पैर ही दिख रहे हैं. मेरे ये शॉट्स क्लाईमैक्स के दौरान एयरपोर्ट सीन में देखने को मिलते हैं. एक शॉट में गाड़ी चलाते हुए गियर बदल रहा है तो दूसरे में एक्सीलरेटर दबा रहा है. बस इतना सा ही मेरा काम था. मैं तो ये कहूंगा कि मोहनलाल दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. मुझे लगता है कि मुझे शूटिंग शेड्यूल या समय की कमी के कारण लिया गया होगा.’

सिर्फ पैर और हाथ का इस्तेमाल
बॉडी डबल जॉबी कोडाकारा ने ये साफ किया कि उनका न तो चेहरा फिल्म में नजर आया न ही ज्यादा लंबा चौड़ा उनका काम था. इसी के साथ उन्होंने क्लाईमैक्स सीन्स के दावों को खारिज किया और कहा कि वो सब उनका काम नहीं था.

जेलर 2 का कलेक्शन
बात करें जेलर 2 की फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती से लेकर विद्या बालन का लीड रोल भी है. फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 541 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.



Source link