कन्या राशि वालों का आज भटका हुआ रहेगा मन, जानें 22 अक्टूबर का राशिफल और उपाय

कन्या राशि वालों का आज भटका हुआ रहेगा मन, जानें 22 अक्टूबर का राशिफल और उपाय


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 22 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है..

Top Deals Inside

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, कारोबार, नौकरी और पारिवारिक संबंधों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। कभी दिनभर के काम आसानी से पूरे हो जाते हैं, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी चिंता बढ़ा देती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार दिन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की इसी स्थिति के आधार पर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज आपको अपने कामकाज में पहले से अधिक समय देना पड़ सकता है. दिन की शुरुआत से ही भागदौड़ बनी रह सकती है और कई जरूरी कामों को पूरा करने के लिए व्यस्त रहना पड़ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और अपने काम की प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें. आज किसी काम को लेकर मन में चिंता भी बनी रह सकती है. हालांकि, जरूरी नहीं कि हर परेशानी बड़ी हो, इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा परेशान होने के बजाय धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. दिनभर की व्यस्तता के बीच अपने जरूरी कामों को अधूरा न छोड़ें और समय का सही इस्तेमाल करें.

व्यापार में ध्यान देंगे तो होगा फायदा
व्यापार करने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास सावधानी बरतने वाला है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने कारोबार पर पूरा ध्यान देना होगा. अगर आप अपने काम को समय देंगे, ग्राहकों की जरूरतों को समझेंगे और जरूरी फैसलों पर खुद नजर रखेंगे तो फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. कारोबार को नजरअंदाज करके इधर-उधर समय बिताना नुकसान का कारण बन सकता है इसलिए आज किसी भी तरह की लापरवाही से बचें. व्यापार से जुड़े जरूरी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें और बिना पूरी जानकारी के किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन थोड़ा अलग रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके बॉस और सहकर्मी आपको सम्मान की नजर से देखेंगे. आपके काम और व्यवहार की सराहना हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद आज नौकरी में मन कम लग सकता है. ऐसे में मन को भटकने देने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी होगा.

आज के दिन व्यस्तता बढ़ सकती है
पारिवारिक और निजी जीवन की बात करें, तो आज कन्या राशि के जातकों को छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है. किसी जरूरी काम के सिलसिले में परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है. इस कारण दिनचर्या में बदलाव आ सकता है और व्यस्तता बढ़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने जरूरी सामान और काम से संबंधित दस्तावेजों का ध्यान रखें. परिवार से दूर रहने की स्थिति में परिजनों से संपर्क बनाए रखना भी अच्छा रहेगा. कुल मिलाकर, आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मेहनत, व्यस्तता और सावधानी का संकेत दे रहा है. व्यापार में लापरवाही से बचना, नौकरी में जिम्मेदारियों को पूरा करना और बेवजह की चिंता से दूर रहना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

आज का शुभ और अशुभ दिन
वहीं, आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें, तो ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, दोपहर 1 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक राहुकाल रहेगा.ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में शुभ कार्यों को शुरू करने से बचना चाहिए. वहीं, दिन में 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है.ऐसे में किसी शुभ कार्य की योजना बनाते समय इन समयों का ध्यान रखा जा सकता है.



Source link