Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमा कब है? सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा चंद्रोदय, जानें तारीख, चांद में खीर रखने का समय

Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमा कब है? सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा चंद्रोदय, जानें तारीख, चांद में खीर रखने का समय


होमताजा खबरधर्म

शरद पूर्णिमा कब है? जानें तारीख, खीर रखने का समय, सर्वार्थ सिद्धि योग,चंद्रोदय

Last Updated:

Sharad Purnima 2026 Date: शरद पूर्णिमा अश्विन पूर्णिमा तिथि को मनाते हैं. इस रात चांदनी रात में खीर रखते हैं, ताकि उसमें चंद्रमा की किरणें पड़ें. इससे वह खीर बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक हो जाती है. उसे खाने वाला निरोगी रहता है. इस बार शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय सर्वार्थ सिद्धि योग में होने वाला है. जानें शरद पूर्णिमा की तारीख, मुहूर्त और चांद में खीर रखने का समय.

Zoom

शरद पूर्णिमा की तारीख और खीर रखने का समय. (Photo: AI)

Sharad Purnima 2026 Date: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा होती है. शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की चादनी में खीर रखते हैं. कहा जाता है ​कि शरद पूर्णिमा की खीर को खाने से व्यक्ति निरोगी रहता है. शरद पूर्णिमा की रात निकलने वाली चंद्रमा की किरणें उस खीर को औषधीय गुणों वाला बना देती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत के प्रभाव वाली होती हैं. आइए जानते हैं कि इस साल शरद पूर्णिमा कब है? शरद पूर्णिमा की रात चांद में खीर रखने का समय क्या है?

शरद पूर्णिमा 2026 तारीख

शरद पूर्णिमा की तारीख जानने के लिए आपको पंचांग की मदद लेनी होगी. वैदिक पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा के लिए अश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर रविवार को दिन में 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 26 अक्टूबर सोमवार को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगा.

उदयातिथि के आधार पर अश्विन पूर्णिमा तिथि 26 अक्टूबर को होगी, उस दिन पूर्णिमा का स्नान और दान किया जाएगा, लेकिन शरद पूर्णिमा का पर्व 25 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा.

सर्वार्थ सिद्धि योग में शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय

शरद पूर्णिमा के दिन रवि योग सुबह में 6 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. वहीं उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग शाम को 7 बजकर 22 ​मिनट से बनेगा और अगले दिन 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा. उस शाम 05:00 पी एम पर चंद्रोदय होगा. सुबह में हर्षण योग बनेगा, जो शाम 05:22 पी एम तक रहेगा, उसके बाद वज्र योग बनेगा. उस दिन रेवती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर शाम 07:22 पी एम तक है, फिर अश्विनी नक्षत्र होगा.

शरद पूर्णिमा 2026 चांद में खीर रखने का समय

शरद पूर्णिमा को चंद्रोदय शाम को जल्द ही हो जाएगा, लेकिन उस समय आप खीर बनाकर बाहर नहीं रख सकते हैं. शरद पूर्णिमा की रात उस समय खीर रखते हैं, जब चंद्रमा पूर्ण रूप से निकलकर चमक रहा हो और अपनी शीतलता से पृथ्वी को शीतल कर रहा हो. शरद पूर्णिमा पर आप रात 9 बजे के बाद खीर को चंद्रमा की चांदनी में रखें. खीर को इस तरह से रखें कि उसमें चंद्रमा की किरणें पड़ें. खीर को रातभर रखकर सुबह में उसका सेवन करते हैं.

शरद पूर्णिमा 2026 मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:46 ए एम से 05:37 ए एम तक
अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से दोपहर 12:27 पी एम तक
अमृत काल: शाम 05:05 पी एम से शाम 06:36 पी एम तक
निशिता मुहूर्त: देर रात 11:40 पी एम से मध्य रात्रि 12:31 ए एम तक



Source link