पुतिन ने पलटा पूरा गेम, चीन-रूस के साथ वार्ता को तैयार ट्रंप, जेलेंस्की कहां?
Last Updated:
Russia-China-US Talks: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की 90 मिनट की वार्ता ने यूक्रेन-रूस वॉर का पूरा गेम ही पलट दिया है. पहले तो रूस पर से सैंक्शंस कम किए गए और अब खबरें हैं कि ट्रंप, पुतिन के उस प्रस्ताव को भी मान गए हैं, जिसके तहत वे चीन को भी वार्ता में शामिल करना चाहते हैं. इतना ही नहीं APEC शिखर सम्मेलन के दौरान ये वार्ता हो भी सकती है.
रूस-अमेरिका-चीन करेंगे वार्ता, तो जेलेंस्की का क्या?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने का प्रस्ताव दिया था. सूत्रों के मुताबिक यह बैठक अगले महीने चीन के शेनझेन शहर में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है और डोनाल्ड ट्रंप इसके लिए राजी भी हैं. खास बात यह है कि इस संभावित बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को शामिल करने की योजना नहीं है.
यह सम्मेलन 18 और 19 नवंबर को आयोजित होना है. हालांकि अभी तक इस बैठक पर किसी तरह की अंतिम सहमति नहीं बनी है. बताया जा रहा है कि चीन ने अमेरिकी अधिकारियों से इस प्रस्ताव को लेकर जानकारी मांगी है. अगर तीनों नेताओं की मुलाकात होती है, तो इसमें यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के तरीकों पर चर्चा हो सकती है.
#BREAKING: Trump says Paris is going to be a Muslim City very soon, reacting to violence, rioting and loot across France. https://t.co/mWdFA1Cv3T