Last Updated:
Period Pain Home Remedies: पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, ऐंठन और कमजोरी से परेशान हैं? दादी-नानी के पिटारे में छिपे अजवाइन-गुड़ का पानी, सौंफ का पानी, अदरक की चाय और गर्म सिकाई जैसे 5 घरेलू उपायों के बारे में जानें, जिन्हें पारंपरिक रूप से राहत के लिए अपनाया जाता रहा है.
पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की परेशानी हो तो दादी-नानी के समय से अजवाइन और गुड़ का पानी लेने का चलन रहा है. अजवाइन को पानी में उबालकर इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर गुनगुना पिया जाता है, इसे पेट की असहजता के दौरान घरेलू उपाय के तौर पर लिया जाता है.
पीरियड्स के दिनों में कमजोरी और थकान महसूस होना भी आम है। ऐसे में केले को डाइट में शामिल किया जा सकता है. केला ऊर्जा देने वाला और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फल है, इसलिए कमजोरी महसूस होने पर इसे एक आसान उपाय माना जाता है.
पेट में भारीपन या असहजता महसूस होने पर सौंफ का पानी भी पारंपरिक घरेलू उपाय के तौर पर लिया जाता है. सौंफ को पानी में उबालकर या कुछ समय भिगोकर इसका पानी गुनगुना पिया जाता है, दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में सौंफ का इस्तेमाल लंबे समय से होता आया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पीरियड्स के दौरान गर्म पेय के तौर पर अदरक वाली हल्की चाय भी ली जा सकती है. अदरक को चाय या गर्म पानी में डालकर इस्तेमाल करने की परंपरा रही है. यह शरीर को गर्माहट देने वाला पारंपरिक घरेलू विकल्प माना जाता है.
पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन या दर्द हो तो गर्म पानी की बोतल से हल्की सिकाई करना आसान घरेलू उपाय है. पेट के निचले हिस्से पर कुछ देर गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों के तनाव और ऐंठन में अस्थायी राहत महसूस हो सकती है.