PAK vs ENG: पाकिस्तान की लगातार दूसरी फतह, फाइनल से एक कदम दूर, जीता हुआ मैच कैसे हारा इंग्लैंड


होमखेलक्रिकेट

पाकिस्तान की लगातार दूसरी फतह, फाइनल से एक कदम दूर, जीता हुआ मैच हारा इंग्लैंड

Last Updated:

त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 89 रन से हरा दिया. सीरीज में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है. मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 302 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.4 ओवर में 215 रन बनाकर सिमट गई.

Top Deals Inside

पाकिस्तान की लगातार दूसरी फतह, फाइनल से एक कदम दूर, जीता हुआ मैच हारा इंग्लैंडZoom

पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया

नई दिल्ली: अराफात मिन्हास के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में 89 रन से हरा दिया. मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 302 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.4 ओवरों में 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह पाकिस्तान ने सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय इंग्लैंड की टीम बहुत मजबूत स्थिति में थी. टीम के लिए टॉम बेंटन और बेन डकेट ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 91 रनों की पार्टनरशिप की. इंग्लैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी थी, लेकिन अराफात मिन्हास ने अपनी फिरकी से ऐसा जादू चलाया कि इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

29वें ओवर में पलट गया पूरा मैच

पाकिस्तान की टीम मैच में 29वें ओवर तक जीत से दूर थी. इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट पर 165 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से मेहमान टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. इसके बाद टीम ने 215 रन के स्कोर तक अपने बाकी सभी विकेट गंवा दिए. इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा टॉम बेंटन ने 57 और बेन डकेट ने 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सका.

अराफात मिन्हास ने फिफ्टी के साथ लिए 6 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने बिना कोई रन बनाए ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था, लेकिन बाद में अराफात मिन्हास ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 59 रनों की पारी खेली. सिर्फ इतना ही नहीं, जब इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रीज पर अपने पैर जमा चुके थे, तब उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से 6 विकेट लेकर पाकिस्तान को हारी हुई बाजी में जीत दिला दी.



Source link