Karwa Chauth Look With Wedding Lehnga: करवा चौथ पर वेडिंग लहंगा को रीस्टाइल करने के 5 टिप्स

Karwa Chauth Look With Wedding Lehnga: करवा चौथ पर वेडिंग लहंगा को रीस्टाइल करने के 5 टिप्स


Last Updated:

Karwa Chauth Look: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह तो सजती हैं, लेकिन ब्राइडल लुक नहीं चाहती है. ऐसे में शादी के लहंगे को दोबारा पहनने का आइडिया बेकार लगता है, और नए कपड़े पर हजारों खर्च करना पड़ता है. लेकिन कुछ स्टाइलिंग ट्रिक से आप दोबारा शादी का लहंगा पहन सकती हैं, और इससे लुक भी नया आएगा. चलिए जानते हैं कैसे.

शादी के लहंगे पर भारी कढ़ाई और खूबसूरत डिजाइन होते हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं इसे शादी के बाद दोबारा पहनने से बचती हैं.  हालांकि, कुछ आसान फैशन टिप्स अपनाकर आप अपने वेडिंग लहंगे को नया अंदाज दे सकती हैं.  इस करवा चौथ पर अपनी शादी के लहंगे को अलमारी से बाहर निकालें और इन आसान टिप्स की मदद से उसे नया अंदाज दें. इससे आपकी पुरानी यादें भी ताजा होंगी और बिना नया भारी आउटफिट खरीदे आपका फेस्टिव लुक भी खास बन जाएगा.

लहंगे से कैं-कैन हटवा दें – शादी के लहंगे के नीचे लगी कैं-कैन की कई परतें उसे ज्यादा घेरदार और भारी बनाती हैं. इससे लहंगा काफी भरा हुआ दिखाई देता है और दुल्हन वाला लुक आता है. अगर आप इसे करवा चौथ पर पहनना चाहती हैं, तो दर्जी की मदद से कैं-कैन निकलवा सकती हैं. इससे लहंगे का घेरा कम हो जाएगा और वह हल्का व फ्लोई नजर आएगा.

भारी ब्लाउज की जगह पहनें प्लेन ब्लाउज- वेडिंग लहंगे के साथ आमतौर पर भारी कढ़ाई वाला ब्लाउज आता है. लेकिन इसे दोबारा पहनते समय आप इसकी जगह प्लेन ब्लाउज चुन सकती हैं लहंगे के रंग से मिलता-जुलता या कॉन्ट्रास्ट रंग का ब्लाउज आपके लुक को मॉडर्न बना सकता है. इससे लहंगे की कढ़ाई भी उभरकर दिखाई देगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुपट्टे को बदलकर पाएं नया लुक- भारी बॉर्डर वाला ब्राइडल दुपट्टा आपके लुक को शादी जैसा बना सकता है. ऐसे में इसकी जगह हल्का नेट या शिफॉन का दुपट्टा पहनें. आप लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग का दुपट्टा चुन सकती हैं. इसे सिर पर रखने के बजाय एक कंधे पर या अलग अंदाज में ड्रेप करें.

हल्की जूलरी और मेकअप चुनें- लहंगे के साथ भारी कुंदन सेट, मांगटीका और बड़े नेकलेस पहनने के बजाय छोटे झुमके, पतली चेन और हल्की चूड़ियां चुनें. मेकअप में गहरे लाल लिपस्टिक की जगह न्यूड या गुलाबी शेड इस्तेमाल करें. बालों को भारी जूड़े में बांधने के बजाय खुले रखें या सॉफ्ट वेव्स बनाएं.

लहंगे को दें नया डिजाइन- अगर आप अपने वेडिंग लहंगे में बड़ा बदलाव करना चाहती हैं, तो उसके ब्लाउज और स्कर्ट को जोड़कर गाउन बनवा सकती हैं. इसके अलावा, ब्राइडल ब्लाउज को सादी सिल्क साड़ी के साथ पहनकर भी नया फेस्टिव लुक तैयार किया जा सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link